ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति पर विशेषज्ञों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया
सारांश
Key Takeaways
- आर्थिक स्थिति में सुधार की आवश्यकता है।
- नीतियों का प्रभावी कार्यान्वयन आवश्यक है।
- सेवा क्षेत्र और एआई व्यवसायों का विकास जरूरी है।
- बाहरी चुनौतियों का सामना करना होगा।
- विशेषज्ञों के सुझावों पर ध्यान देना चाहिए।
बीजिंग, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 10 अप्रैल को आर्थिक स्थिति के विषय पर विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन किया और उनके विचारों को सुना।
इस अवसर पर विशेषज्ञों और उद्यमियों ने बताया कि इस साल की पहली तिमाही में चीन की आर्थिक स्थिति संतोषजनक रही। कुछ संकेतक पूर्वानुमान से बेहतर हैं। हालांकि, बाहरी प्रभावों के कारण आर्थिक विकास में चुनौतियाँ आईं, लेकिन समग्र नीतियों ने इसका सामना किया और उच्च गुणवत्ता वाले विकास की गति को बनाए रखा। विशेषज्ञों और उद्यमियों ने आर्थिक लचीलापन को बढ़ाने, विकास की नींव को मजबूत करने और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव दिए।
विशेषज्ञों और उद्यमियों की बात सुनने के बाद, ली छ्यांग ने कहा कि इस साल बाहरी स्थिति और भी जटिल बनी हुई है। शी चिनफिंग की नेतृत्व में, विभिन्न सरकारी विभागों ने सक्रिय समग्र नीतियों को लागू किया है। आर्थिक विकास मजबूत बना हुआ है।
ली छ्यांग ने कहा कि पार्टी के निर्णयों और योजनाओं के अनुसार सभी कार्यों को ठोस रूप से लागू करना आवश्यक है, ताकि आर्थिक विकास की अच्छी प्रवृत्ति को मजबूत किया जा सके। समग्र नीति की दक्षता को सुधारना और नवाचार को बनाए रखना आवश्यक है। इसके साथ ही, सेवा क्षेत्र का विकास बढ़ाने के साथ-साथ एआई से संबंधित व्यवसायों का विकास भी आगे बढ़ाना होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)