मकाओ में भव्य तरीके से आयोजित हुई 2026 अंतर्राष्ट्रीय परेड

Click to start listening
मकाओ में भव्य तरीके से आयोजित हुई 2026 अंतर्राष्ट्रीय परेड

सारांश

मकाओ में आयोजित 2026 अंतर्राष्ट्रीय परेड ने सांस्कृतिक मिलन और विविधता का अद्भुत प्रदर्शन किया। जानिए इस भव्य आयोजन के बारे में और कैसे यह स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों का संगम बना।

Key Takeaways

  • सांस्कृतिक एकीकरण: परेड ने विभिन्न संस्कृतियों के सह-अस्तित्व का प्रदर्शन किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी: देश-विदेश के कलाकारों ने भाग लिया।
  • भव्य आयोजन: यह मकाओ के शहरी आकर्षण को प्रदर्शित करता है।
  • स्थानीय समुदाय का योगदान: सामुदायिक प्रदर्शनों का आयोजन किया गया।
  • महत्वपूर्ण सांस्कृतिक घटना: यह स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को आकर्षित करती है।

बीजिंग, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। हाल ही में “2026 मकाओ अंतर्राष्ट्रीय परेड” का आयोजन चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में भव्य तरीके से किया गया। इस आयोजन का विषय था "समुद्री रेशम मार्ग: सांस्कृतिक मिलन", जिसमें "प्रेम, शांति और सांस्कृतिक एकीकरण" की अवधारणा का पालन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश के कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कला जगत की प्रमुख हस्तियों ने भी भाग लिया।

इस कार्यक्रम ने शानदार वेशभूषा और जीवंत गायन एवं नृत्य के माध्यम से मकाओ के अनूठे शहरी आकर्षण को प्रदर्शित किया। यह आयोजन मकाओ की भूमिका को दर्शाता है, जो "चीनी संस्कृति को मुख्यधारा मानते हुए विविध संस्कृतियों के सह-अस्तित्व के आधार" पर आदान-प्रदान और सहयोग का प्रतीक है, और एक जीवंत "सांस्कृतिक मकाओ" के निर्माण में योगदान देता है।

इस भव्य परेड के शानदार प्रदर्शनों को जारी रखने के लिए "अधिक संस्कृति, अधिक खुशी" कार्यक्रम के तहत 4 अप्रैल को तीन और सामुदायिक प्रदर्शनों का आयोजन किया जाएगा। इनमें "मकाओ भारतीय संस्कृति और स्वास्थ्य संघ", "मकाओ अंतर्राष्ट्रीय प्राच्य नृत्य संघ" और "मकाओ युवा स्ट्रीट डांस संघ" द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शन शामिल होंगे। ये प्रदर्शनों में भारतीय, फिलिपिनो और स्थानीय स्ट्रीट डांस जैसी विविध सांस्कृतिक शैलियों का प्रदर्शन होगा, जिससे समुदाय में एक जीवंत और विविध सांस्कृतिक वातावरण का प्रसार होगा।

गौरतलब है कि 2011 में अपनी शुरुआत के बाद से अब तक के 12 वर्षों में मकाओ अंतर्राष्ट्रीय परेड, मकाओ में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन बन गई है, जो न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि दुनिया भर के पर्यटकों को भी आकर्षित करती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

जो न केवल स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित करता है। यह कार्यक्रम विविधता और सौहार्द का संदेश फैलाता है।
NationPress
12/04/2026

Frequently Asked Questions

2026 मकाओ अंतर्राष्ट्रीय परेड का विषय क्या था?
इस वर्ष का विषय था 'समुद्री रेशम मार्ग: सांस्कृतिक मिलन', जिसमें प्रेम, शांति और सांस्कृतिक एकीकरण की अवधारणा का पालन किया गया।
कब और कहाँ परेड का आयोजन हुआ?
यह परेड 2026 में चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित की गई।
इस परेड में कौन-कौन शामिल हुआ?
इसमें देश-विदेश के कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कला जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
भविष्य में और कौनसे प्रदर्शन होंगे?
4 अप्रैल को 'अधिक संस्कृति, अधिक खुशी' कार्यक्रम के तहत तीन सामुदायिक प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
मकाओ अंतर्राष्ट्रीय परेड की शुरुआत कब हुई थी?
यह परेड 2011 में शुरू हुई थी और अब तक 12 वर्षों से चल रही है।
Nation Press