28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों पर हमला किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों पर हमला किया?

सारांश

कंधार के स्पिन बोल्डक में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले ने फिर से दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत छह नागरिक

मुख्य बातें

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है।
पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों पर हमला किया।
हमले में छह नागरिक मारे गए।
बातचीत में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
स्थानीय लोगों को गंभीर नुकसान हुआ।

काबुल, 8 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले के रिहायशी इलाकों पर हमला किया। इस हमले में तीन घरों को निशाना बनाया गया। अफगान मीडिया के अनुसार, इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम छह नागरिक मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। हमले के अलावा, दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता में भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।

अफगानी मीडिया ने हमले के एक पीड़ित हयातुल्लाह से बात की, जिसने कहा कि पाकिस्तान के हमले में उसकी मां की मौत हो गई और उसकी बेटी भी घायल हो गई। हयातुल्लाह ने बताया, "हमारे घर पर दो-तीन मोर्टार के गोले गिरे।"

एक अन्य पीड़ित, अब्दुल मनन ने कहा कि उनके घर पर दो गोले गिरे, जिससे उनके छोटे बेटे और पोते की मौत हो गई। उन्होंने कहा, "यह बहुत दर्दनाक है। कोई इसे समझ नहीं सकता। कोई नहीं जानता कि हम किस दौर से गुजर रहे हैं।"

पाकिस्तानी सेना के हमले में स्पिन बोल्डक में एक कमर्शियल सेंटर भी तबाह हो गया, जिससे वहां रहने वाले लोगों को ना केवल शारीरिक और मानसिक बल्कि आर्थिक नुकसान भी हुआ। वहां के निवासियों का कहना है कि इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन हैं।

आफगानी मीडिया ने हमले के चश्मदीद नजीबुल्लाह के हवाले से कहा, "वे हमेशा ऐसा करते हैं। यह हमारे खिलाफ आक्रामकता की कार्रवाई है। नागरिकों और व्यावसायिक बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।"

स्पिन बोल्डक में सूचना एवं संस्कृति प्रमुख अली मोहम्मद हकमल ने कहा, "वे हमेशा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हैं, जबकि इस्लामिक अमीरात की सेनाएं ज्यादातर प्रतिबद्ध रही हैं और हमने सीजफायर का उल्लंघन नहीं किया।"

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता स्थगित कर दी गई है और बातचीत फिर से शुरू करने की कोई तत्काल योजना नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पाकिस्तान का हमला किस क्षेत्र में हुआ?
पाकिस्तान का हमला अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में हुआ।
हमले में कितने लोग मारे गए?
हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम छह नागरिक मारे गए।
क्या इस हमले से पहले वार्ता हो रही थी?
हां, दोनों देशों के बीच वार्ता का तीसरा दौर चल रहा था, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
इस हमले ने स्थानीय लोगों पर क्या प्रभाव डाला?
इस हमले ने स्थानीय लोगों को शारीरिक, मानसिक, और आर्थिक रूप से प्रभावित किया है।
क्या अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हुआ है?
हां, स्थानीय लोगों का मानना है कि नागरिकों और व्यावसायिक बुनियादी ढांचे पर इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले