क्या शी चिनफिंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे?

Click to start listening
क्या शी चिनफिंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे?

सारांश

शी चिनफिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात चीन-अमेरिका संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। क्या इस बैठक से दोनों देशों के बीच तनाव कम होगा? जानिए इस महत्वपूर्ण मुलाकात के बारे में सभी विवरण।

Key Takeaways

  • शी चिनफिंग और डोनाल्ड ट्रंप की महत्वपूर्ण मुलाकात 30 अक्टूबर को होगी।
  • इस बैठक से चीन-अमेरिका संबंधों में सुधार की उम्मीद है।
  • दोनों नेता वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
  • चीनी विदेश मंत्रालय ने सकारात्मक परिणामों की उम्मीद जताई है।

बीजिंग, 29 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि चीन और अमेरिका के बीच बनी सहमति के अनुसार, राष्ट्रपति शी चिनफिंग 30 अक्टूबर को, दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता चीन-अमेरिका संबंधों और समान चिंता वाले मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

अन्य रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बैठक को लेकर आशान्वित हैं। उनका मानना है कि यह मुलाकात कई महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की दिशा में सकारात्मक परिणाम दे सकती है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने पेइचिंग में एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन इस मुलाकात में सकारात्मक और ठोस उपलब्धियों के लिए अमेरिका के साथ मिलकर प्रयास करना चाहता है।

क्वो ने बताया कि इस मुलाकात में दोनों देशों के राष्ट्रपति चीन-अमेरिका संबंधों से संबंधित दीर्घकालिक और रणनीतिक मुद्दों के साथ-साथ वैश्विक चिंता पर भी गहन चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा, “हम इस मुलाकात में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए अमेरिका के साथ समान प्रयास करना चाहते हैं, ताकि चीन-अमेरिका संबंधों का स्थिर और स्वस्थ विकास संभव हो सके।”

क्वो च्याखुन ने यह भी बताया कि दोनों राष्ट्रपतियों की मुलाकात की विस्तृत जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

जहाँ दोनों देशों के नेता अपने संबंधों को सुधारने का प्रयास करेंगे। यह केवल राजनैतिक नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए भी आवश्यक है।
NationPress
04/02/2026

Frequently Asked Questions

शी चिनफिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात कब होगी?
यह मुलाकात 30 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में होगी।
इस मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी?
इसमें चीन-अमेरिका संबंधों और अन्य वैश्विक चिंताओं पर विचार किया जाएगा।
Nation Press