28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

शी चिनफिंग और गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव के बीच महत्वपूर्ण मुलाकात

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
शी चिनफिंग और गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव के बीच महत्वपूर्ण मुलाकात

सारांश

बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय नेता गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव के बीच हुई मुलाकात में दोनों देशों के सहयोग की नई दिशा पर चर्चा की गई।

मुख्य बातें

चीन और तुर्कमेनिस्तान के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर जोर।
15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा की मंजूरी।
द्विपक्षीय संबंधों में नई दिशा का संकेत।
वैश्विक स्तर पर विकास के नए अवसरों की खोज।
दीर्घकालिक हितों के अनुरूप सहयोग की आवश्यकता।

बीजिंग, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राजधानी पेइचिंग के त्याओयुथाई राज्य अतिथि गृह में तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय नेता और पीपुल्स काउंसिल के अध्यक्ष गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव से मुलाकात की। बर्दिमुहामेदोव इस समय चीन की मैत्रीपूर्ण यात्रा पर हैं।

शी चिनफिंग ने इस अवसर पर बताया कि हाल ही में चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (एनपीसी और सीपीपीसीसी) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा की समीक्षा कर उसे मंजूरी दी गई।

उन्होंने कहा कि इस रूपरेखा के प्रभावी कार्यान्वयन से चीन में समाजवादी आधुनिकीकरण को मूल रूप से साकार करने की मजबूत नींव रखी जाएगी। साथ ही, इससे वैश्विक स्तर पर भी अनेक देशों को विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीन, तुर्कमेनिस्तान के साथ सहयोग योजनाओं पर गहन चर्चा करने, विकास के अवसरों को साझा करने और चीन-तुर्कमेनिस्तान साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को और अधिक गहरा तथा व्यावहारिक बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं, गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव ने चीन जैसे महान देश की यात्रा पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एनपीसी और सीपीपीसीसी के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय और योजनाएं बनाई गई हैं, जो चीन की प्रगति को नई दिशा देंगी।

बर्दिमुहामेदोव ने इस बात पर भी जोर दिया कि तुर्कमेनिस्तान और चीन के बीच बढ़ता सहयोग दोनों देशों के आर्थिक और सामाजिक विकास में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कारक बन चुका है। यह सहयोग न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि दोनों देशों के लोगों के दीर्घकालिक हितों के भी पूरी तरह अनुरूप है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक संबंधों के निर्माण की दिशा में भी ठोस कदम उठाए गए।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शी चिनफिंग और गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव के बीच बातचीत का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य चीन और तुर्कमेनिस्तान के बीच सहयोग को और गहरा करना और विकास के नए अवसरों की पहचान करना था।
इस मुलाकात में कौन-कौन से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई?
इस मुलाकात में दोनों देशों के आर्थिक और सामाजिक विकास, सहयोग योजनाओं और साझा भविष्य के निर्माण पर चर्चा की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले