चीनी विदेश मंत्री वांग यी और तुर्कमेनिस्तान के उप प्रधानमंत्री राशिद मेरेदोव की महत्वपूर्ण बैठक

Click to start listening
चीनी विदेश मंत्री वांग यी और तुर्कमेनिस्तान के उप प्रधानमंत्री राशिद मेरेदोव की महत्वपूर्ण बैठक

सारांश

बीजिंग में वांग यी और राशिद मेरेदोव की मुलाकात ने चीन-तुर्कमेनिस्तान संबंधों को नई दिशा दी है। दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने और वैश्विक चुनौतियों से निपटने की चर्चा की गई।

Key Takeaways

  • चीन-तुर्कमेनिस्तान के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की आवश्यकता है।
  • वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए सहयोग का महत्व।
  • गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा।

बीजिंग, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी ने तुर्कमेनिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री राशिद मेरेदोव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। राशिद मेरेदोव तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय नेता और पीपुल्स काउंसिल के अध्यक्ष गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव के साथ चीन की यात्रा पर आए हैं।

वांग यी ने बताया कि गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव चीनी जनता के पुराने मित्र हैं और दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच मजबूत आपसी विश्वास तथा गहरी मित्रता का परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि यह संबंध दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्थिर और निरंतर विकास के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करता है।

वांग यी के अनुसार, यह दौरा इस वर्ष चीन-तुर्कमेनिस्तान संबंधों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के नेता द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने तथा वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त रूप से समाधान करने के लिए व्यापक रणनीतिक संवाद करेंगे और कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनाएंगे।

वहीं, राशिद मेरेदोव ने चीन में राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) के सफल आयोजन पर चीन को बधाई दी। उन्होंने गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव की चीन यात्रा के दौरान किए गए गर्मजोशीपूर्ण स्वागत के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तुर्कमेनिस्तान, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित चार वैश्विक पहलों का समर्थन करता है और तीसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की संयुक्त तैयारी के लिए चीन के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। साथ ही, उन्होंने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

NationPress
20/03/2026

Frequently Asked Questions

वांग यी और राशिद मेरेदोव की मुलाकात का उद्देश्य क्या था?
इस मुलाकात का उद्देश्य चीन-तुर्कमेनिस्तान संबंधों को मजबूत करना और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना था।
गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव की इस यात्रा का महत्व क्या है?
गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव की यात्रा से दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग को और बढ़ाने का अवसर मिलता है।
Nation Press