16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शी चिनफिंग ने 20वीं सिद्धांत संगोष्ठी पर बधाई पत्र भेजा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शी चिनफिंग ने 20वीं सिद्धांत संगोष्ठी पर बधाई पत्र भेजा?

सारांश

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन और वियतनाम की दो पार्टियों की 20वीं सिद्धांत संगोष्ठी पर बधाई पत्र भेजकर दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने की बात की। इस पत्र में दोनों पार्टियों के आदान-प्रदान और सहयोग पर जोर दिया गया है।

मुख्य बातें

शी चिनफिंग ने चीन और वियतनाम की सिद्धांत संगोष्ठी पर बधाई दी।
दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता है।
सिद्धांत संगोष्ठी में विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

बीजिंग, 13 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन और वियतनाम की दो पार्टियों की 20वीं सिद्धांत संगोष्ठी पर बधाई पत्र भेजा।

शी ने कहा कि चीन और वियतनाम अच्छे पड़ोसी, अच्छे मित्र, अच्छे कॉमरेड और अच्छे साझेदार हैं, जो रणनीतिक महत्व के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण कर रहे हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी दोनों मार्क्सवाद के सिद्धांतों का पालन करते हुए समाजवादी रास्ते पर चलती हैं और अपने-अपने देशों का नेतृत्व कर समाजवादी निर्माण में जुटी हैं। दोनों देशों के सामने कई समान और महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।

शी ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पार्टियों की सिद्धांत संगोष्ठी, दोनों के बीच आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जो परंपरागत मित्रता और आपसी विश्वास को मजबूत करने, वैचारिक समानताओं और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उम्मीद की जाती है कि दोनों पक्ष अपनी प्रारंभिक आकांक्षाओं को नहीं भूलेंगे और सही रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे, साथ ही राष्ट्र-शासन के अनुभवों का आदान-प्रदान करते रहेंगे और एक-दूसरे से सीखते रहेंगे। इससे वे अपने-अपने समाजवादी कार्यों के लिए सैद्धांतिक समर्थन प्राप्त करेंगे और मानवता की शांति व विकास में योगदान देंगे।

गौरतलब है कि चीन-वियतनाम की दो पार्टियों की सिद्धांत संगोष्ठी उसी दिन वियतनाम में आयोजित हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि चीन और वियतनाम के बीच की यह साझेदारी न केवल उनके राजनीतिक संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि दोनों देशों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाएगी। यह संगोष्ठी दोनों पक्षों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शी चिनफिंग ने किस कार्यक्रम पर बधाई पत्र भेजा?
शी चिनफिंग ने चीन और वियतनाम की दो पार्टियों की 20वीं सिद्धांत संगोष्ठी पर बधाई पत्र भेजा।
दोनों देशों के बीच संबंध कैसे हैं?
चीन और वियतनाम अच्छे पड़ोसी, मित्र और साझेदार हैं, जो एक साझा भविष्य के लिए काम कर रहे हैं।
सिद्धांत संगोष्ठी का महत्व क्या है?
यह संगोष्ठी दोनों पार्टियों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले