शी चिनफिंग ने च्यांगसू प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
शी चिनफिंग ने च्यांगसू प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया

सारांश

बीजिंग में आयोजित बैठक में, शी चिनफिंग ने च्यांगसू प्रांत के प्रतिनिधियों के साथ 15वीं पंचवर्षीय योजना के लक्ष्यों पर विमर्श किया। उन्होंने विकास के लिए नई चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्य बातें

शी चिनफिंग ने आर्थिक विकास के लिए नई चुनौतियों का सामना करने पर जोर दिया।
च्यांगसू को औद्योगिक नवाचार में अग्रणी बनने का प्रयास करना चाहिए।
स्थिर आर्थिक आधार बनाए रखना आवश्यक है।
साझा समृद्धि के लिए सभी जनता की अपेक्षाओं को समझना होगा।

बीजिंग, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने 5 मार्च को 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र में च्यांगसू प्रांतीय एनपीसी प्रतिनिधिमंडल की विचार-विमर्श बैठक में भाग लिया।

इस बैठक में शी चिनफिंग ने इस बात पर बल दिया कि आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जटिल परिस्थितियों का सामना करना आवश्यक है। च्यांगसू और अन्य प्रमुख आर्थिक प्रांतों को नई चुनौतियों का सामना करने और अनुभव संचित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

च्यांगसू प्रांतीय एनपीसी प्रतिनिधिमंडल की विचार-विमर्श बैठक उत्साहपूर्ण रही। छह प्रतिनिधियों ने औद्योगीकरण, तकनीकी नवाचार, प्रमुख प्रौद्योगिकियों पर अनुसंधान, सुंदर गांवों का निर्माण, बीज उद्योग की समस्याओं को हल करने और खेल भावना को बढ़ावा देने के विषयों पर अपने विचार साझा किए।

सभी भाषणों के बाद, शी चिनफिंग ने अपना भाषण दिया जिसमें उन्होंने सरकार की कार्य रिपोर्ट पर अपनी सहमति जताई और च्यांगसू की वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए स्पष्ट आवश्यकताएं रखीं।

उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने और आर्थिक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए नई उत्पादक शक्तियों का विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है। च्यांगसू को शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के एकीकृत विकास पर जोर देना चाहिए और मौलिक नवाचार में नई सफलताओं के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि केवल स्थिर आर्थिक आधार और बाहरी झटकों का सामना करने की क्षमता वाले प्रांत ही राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं। च्यांगसू को अपनी आंतरिक क्षमता को मजबूत करना चाहिए और उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करना चाहिए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण सभी के लिए साझा समृद्धि का आधुनिकीकरण है। च्यांगसू को जनता की नई अपेक्षाओं को समझकर उच्च गुणवत्ता और पूर्ण रोजगार प्राप्त करने के लिए सक्रिय समाधान खोजने चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

च्यांगसू प्रांतीय एनपीसी प्रतिनिधिमंडल की बैठक में क्या चर्चा की गई?
बैठक में नए औद्योगीकरण, तकनीकी नवाचार, और आर्थिक विकास की चुनौतियों पर चर्चा की गई।
शी चिनफिंग ने बैठक में कौन सी प्रमुख बातें कहीं?
उन्होंने 15वीं पंचवर्षीय योजना के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जटिल परिस्थितियों का सामना करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले