30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एकजुट होकर संघर्ष करना चीनी जनता का महान ऐतिहासिक कार्य रचने का अनिवार्य रास्ता है?: शी चिनफिंग

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एकजुट होकर संघर्ष करना चीनी जनता का महान ऐतिहासिक कार्य रचने का अनिवार्य रास्ता है?: शी चिनफिंग

सारांश

शी चिनफिंग के आलेख में चीनी जनता की एकजुटता और संघर्ष के महत्व पर जोर दिया गया है। यह आलेख 'एकजुट होकर संघर्ष करना चीनी जनता का महान ऐतिहासिक कार्य रचने का अनिवार्य रास्ता' शीर्षक से प्रकाशित होगा। जानिए इसमें कौन सी नई बातें कहे गए हैं?

मुख्य बातें

संघर्ष से ही सुख प्राप्त होता है।
चीनी आधुनिकीकरण का लक्ष्य समग्र जनता का कार्य है।
कठिनाइयों का सामना करने के लिए एकजुटता आवश्यक है।
महान राष्ट्रीय पुनरुत्थान के लिए संघर्ष जरूरी है।

बीजिंग, 30 जून (राष्ट्र प्रेस)। 1 जुलाई को प्रकाशित होने वाली सीपीसी केंद्रीय कमेटी की मुख पत्रिका छ्योशी के 13वें अंक में सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण आलेख प्रकाशित किया जाएगा, जिसका शीर्षक है ‘एकजुट होकर संघर्ष करना चीनी जनता का महान ऐतिहासिक कार्य रचने का अनिवार्य रास्ता’।

इस आलेख में यह कहा गया है कि शक्ति एकता से आती है, जबकि सुख संघर्ष से उत्पन्न होता है। एकजुट और संघर्षशील राष्ट्र का भविष्य हमेशा उज्ज्वल होता है। एकजुट और संघर्षशील पार्टी कभी हार नहीं मानती। चीनी जनता में एकता और संघर्ष की महान भावना विद्यमान है। सीपीसी और चीनी जनता की सभी उपलब्धियां एकजुट होकर संघर्ष का फल हैं। एकजुट होकर संघर्ष करना सीपीसी और चीनी जनता का सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक प्रतीक है।

आलेख में कहा गया कि नए अभियान में हमें चीनी आधुनिकीकरण से शक्ति एकत्रित कर एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए। चीनी शैली का आधुनिकीकरण समग्र जनता का साझा कार्य है और यह जोखिमों से भरा हुआ चुनौतीपूर्ण है, जिसके लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। हमें समग्र जनता की समान हिस्सेदारी, सह-निर्माण और समान शेयर पर कायम रहना होगा।

आलेख में यह भी उल्लेखित किया गया है कि सुख संघर्ष से प्राप्त होता है। संघर्ष ही एक प्रकार का सुख है। जब पार्टी के नेतृत्व में देश की विभिन्न जातियों की जनता एकजुट होकर संघर्ष करती है, तो हम निश्चित रूप से रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को पार कर लेंगे और शक्तिशाली देश के निर्माण तथा महान राष्ट्रीय पुनरुत्थान को निरंतर आगे बढ़ाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह आलेख चीनी जनता की एकता और संघर्ष के महत्व को उजागर करता है। यह दर्शाता है कि एकजुट होकर कोई भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। हमें इस दृष्टिकोण से प्रेरणा लेनी चाहिए।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आलेख का मुख्य विषय क्या है?
आलेख में चीनी जनता की एकजुटता और संघर्ष के महत्व पर जोर दिया गया है।
शी चिनफिंग ने किस चीज़ पर बल दिया है?
उन्होंने शक्ति और संघर्ष को एकजुटता के माध्यम से प्राप्त करने की आवश्यकता बताई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले