27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तीसरा सीआईएससीई सफलतापूर्वक उद्घाटित हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तीसरा सीआईएससीई सफलतापूर्वक उद्घाटित हुआ?

सारांश

बीजिंग में तीसरा चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो (सीआईएससीई) उद्घाटित हुआ। इस एक्सपो का उद्देश्य वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है। 75 देशों के 650 से अधिक उद्यम इस मेले का हिस्सा हैं। क्या यह एक्सपो भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा?

मुख्य बातें

तीसरा सीआईएससीई 16 जुलाई को शुरू हुआ।
यह 20 जुलाई तक चलेगा।
इसमें 75 देशों के 650 से अधिक उद्यम भाग ले रहे हैं।
विदेशी प्रदर्शकों का अनुपात 35 प्रतिशत है।
दूसरे सीआईएससीई के दौरान 6,700 से अधिक सहयोग के इरादे पर पहुंचे थे।

बीजिंग, 16 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में तीसरा चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो (सीआईएससीई) का उद्घाटन हुआ, जो 20 जुलाई तक चलेगा। वर्तमान एक्सपो का विषय साझा भविष्य के लिए दुनिया को जोड़ना है।

उद्घाटन समारोह में 1,100 से अधिक देसी-विदेशी मेहमानों ने भाग लिया और तीसरे सीआईएससीई की पेइचिंग पहल जारी की गई।

उद्घाटन समारोह के अलावा, 14 कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। मुख्य अतिथि देश थाईलैंड और अतिथि प्रांत चीन के शानतोंग प्रांत ने संयुक्त रूप से आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया।

दुनिया में पहला आपूर्ति श्रृंखला के विषय पर राष्ट्रीय मेला होने के नाते सीआईएससीई दो बार सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है।

दूसरे सीआईएससीई के दौरान 6,700 से अधिक सहयोग के इरादे पर पहुंचे और सहयोग समझौतों व इरादा समझौतों की राशि 1 खरब 52 अरब युआन से अधिक थी।

इस बार के सीआईएससीई में 75 देशों, क्षेत्रों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 650 से ज्यादा देसी-विदेशी उद्यम और संगठन हिस्सा ले रहे हैं।

विदेशी प्रदर्शकों का अनुपात पिछले साल के 32 प्रतिशत से बढ़कर 35 प्रतिशत हो गया है। इनमें आधे से अधिक यूरोप और अमेरिका से आते हैं। पिछले एक्सपो की तुलना में अमेरिकी प्रदर्शकों की संख्या में 15 फीसदी की वृद्धि हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

तीसरा सीआईएससीई एक महत्वपूर्ण मंच है जो वैश्विक व्यापार और सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। इस तरह के आयोजनों से न केवल आर्थिक विकास को बल मिलता है, बल्कि देशों के बीच सहयोग भी बढ़ता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीआईएससीई का उद्देश्य क्या है?
सीआईएससीई का मुख्य उद्देश्य वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में सहयोग को बढ़ावा देना है।
इस साल एक्सपो में कितने देशों ने भाग लिया?
इस साल एक्सपो में 75 देशों के 650 से अधिक उद्यम भाग ले रहे हैं।
विदेशी प्रदर्शकों का अनुपात क्या है?
विदेशी प्रदर्शकों का अनुपात 35 प्रतिशत है, जो पिछले साल के 32 प्रतिशत से अधिक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 3 दिन पहले
  3. 4 दिन पहले
  4. 4 सप्ताह पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले