क्या कैरेबियन सागर में अमेरिकी मिसाइल हमले मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कैरेबियन सागर में अमेरिकी मिसाइल हमले मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हैं?

सारांश

वेनेजुएला के अटॉर्नी जनरल तारेक विलियम साब ने कैरेबियन सागर में अमेरिकी मिसाइल हमले की निंदा की है। उनका कहना है कि यह हमला मानवाधिकारों का उल्लंघन है। जानें इस विवाद के पीछे की सच्चाई और ब्राजील के राष्ट्रपति की चिंता के बारे में।

मुख्य बातें

अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन वेनेजुएला का ड्रग्स उत्पादन का मुद्दा ब्राजील कैरेबियन सागर में बढ़ती अमेरिकी सैनिकों की तैनाती

काराकास, 27 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। वेनेजुएला के अटॉर्नी जनरल तारेक विलियम साब ने कैरेबियन सागर में नावों पर हुए अमेरिकी मिसाइल हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर कोई जहाज तुरंत खतरा उत्पन्न नहीं करता है, तो जानलेवा ताकत का प्रयोग अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन माना जाता है।

जनरल तारेक विलियम साब ने बुधवार को कहा, अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय कानून और मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। यूएस ने अंतर्राष्ट्रीय कानून, यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ द सी के साथ ही सभी मानवाधिकार संधियों का उल्लंघन किया है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला कोकीन या मारिजुआना का उत्पादन नहीं करता है। अमेरिका के आंकड़ों के मुताबिक, यूएस के लिए जाने वाली 5 फीसदी से भी कम ड्रग्स वेनेजुएला से होकर गुजरती हैं।

साब ने कहा कि पिछले आठ साल में अटॉर्नी जनरल के ऑफिस ने वेनेजुएला के नागरिकों के खिलाफ 60,820 ड्रग ट्रैफिकिंग के चार्ज फाइल किए हैं। इसके परिणामस्वरूप 21,370 लोगों को सजा मिली है और 370 टन से अधिक ड्रग्स जब्त की गई हैं।

इससे पहले रविवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने कहा कि वह कैरेबियन सागर में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती को लेकर बहुत चिंतित हैं और वेनेजुएला के साथ संघर्ष को रोकने के लिए अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से बात करने की योजना बना रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के जोहनसेबर्ग में हाल ही में संपन्न जी20 समिट में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति ने ब्राजीलियाई मीडिया से कहा कि दक्षिण अमेरिका को शांति का क्षेत्र माना जाता है, जो न्यूक्लियर हथियारों से मुक्त है।

उन्होंने कहा, "युद्ध का कोई मतलब नहीं है। युद्ध शुरू करना आसान है। आपको बस उन्हें एक मौका देना होगा। यह आवश्यक है कि हम शुरू करने से पहले इसका समाधान निकालने का प्रयास करें।"

ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि दक्षिण अमेरिका में ब्राजील की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, क्योंकि उसका बॉर्डर वेनेजुएला से जुड़ा है। अमेरिकी सैनिकों ने बीते कुछ हफ्तों में कैरेबियन सागर में अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है।

वास्तव में, वॉशिंगटन का कहना है कि उसने कैरेबियन सागर में ड्रग तस्करी पर रोक लगाने के लिए अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। उनका कहना है कि कैरेबियन सागर से सप्लाई हो रहे ड्रग्स के कारण लाखों अमेरिकियों की मौत होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कैरेबियन सागर में अमेरिकी मिसाइल हमले का कारण क्या है?
अमेरिका का कहना है कि यह ड्रग तस्करी पर नियंत्रण पाने के लिए किया गया है।
वेनेजुएला के अटॉर्नी जनरल ने क्या कहा?
उन्होंने इसे अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन बताया है।
ब्राजील के राष्ट्रपति का क्या कहना है?
उन्होंने अमेरिकी सैनिकों की तैनाती को लेकर चिंता जताई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले