क्या वांग यी लंकांग-मेकांग सहयोग पर विदेश मंत्रियों की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 13 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी युन्नान प्रांत के अनिंग शहर में 14 से 15 अगस्त के बीच लंकांग-मेकांग सहयोग पर विदेश मंत्रियों की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान चीन-लाओस-म्यांमार-थाईलैंड विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक भेंट वार्ता भी होगी।
प्रवक्ता ने बताया कि लंकांग-मेकांग सहयोग एक नया क्षेत्रीय सहयोग तंत्र है जो चीन और कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के बीच आपसी सलाह-मशवरे, निर्माण और साझा करने पर आधारित है। यह सहयोग तंत्र इस वर्ष दसवां साल मना रहा है। वर्तमान में लंकांग-मेकांग देश महत्वपूर्ण विकास के चरण में हैं। अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में मुठभेड़ और परिवर्तन के बीच, एकतरफा प्रभुत्ववाद और संरक्षणवाद के बढ़ने से इन देशों को एकजुट होकर समान विकास को बढ़ावा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चीन की उम्मीद है कि इस बार की विदेश मंत्रियों की बैठक आर्थिक विकास के लिए एक लचीली पट्टी और लंकांग-मेकांग देशों के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करेगी, ताकि इस क्षेत्र की जनता के कल्याण और क्षेत्रीय सतत विकास के लिए नई शक्ति उपलब्ध हो सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)