10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

हांगकांग में शी चिनफिंग के आर्थिक और युवा लेखनों के पारंपरिक चीनी संस्करण का विमोचन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
हांगकांग में शी चिनफिंग के आर्थिक और युवा लेखनों के पारंपरिक चीनी संस्करण का विमोचन

सारांश

हांगकांग में शी चिनफिंग के आर्थिक और युवा विषयों पर आधारित लेखनों के पारंपरिक चीनी संस्करणों का विमोचन किया गया, जो उनकी नीतियों और युवाओं के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।

मुख्य बातें

शी चिनफिंग के आर्थिक लेखन की गहराई को समझें।
युवाओं के प्रति उनकी दृष्टि को जानें।
पुस्तकों का पारंपरिक चीनी में विमोचन।

बीजिंग, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हाल ही में 'शी चिनफिंग के चयनित आर्थिक लेखनों' का पहला खंड और 'शी चिनफिंग और विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच कहानियां' के पहले और दूसरे खंडों के पारंपरिक चीनी संस्करण यूनाइटेड पब्लिशिंग ग्रुप द्वारा जारी किए गए हैं।

इन तीनों पुस्तकों के पारंपरिक चीनी संस्करण के विमोचन के साथ एक प्रकाशन संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में किया गया।

'शी चिनफिंग के चयनित आर्थिक लेखन' का पहला खंड नवंबर 2012 से दिसंबर 2024 तक के आर्थिक विकास पर शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण विचारों पर आधारित है। यह कृति कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति द्वारा देश के आर्थिक विकास में प्राप्त ऐतिहासिक उपलब्धियों और गहन परिवर्तनों का व्यापक रूप से प्रतिनिधित्व करती है।

इस पुस्तक में न केवल चीन की आर्थिक नीतियों की दिशा को स्पष्ट किया गया है, बल्कि यह चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद की राजनीतिक अर्थव्यवस्था के विकास हेतु शी चिनफिंग के आर्थिक विचारों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करती है। इसे शी चिनफिंग के आर्थिक दृष्टिकोण को समग्र रूप में समझने के लिए एक प्रामाणिक संदर्भ ग्रंथ माना जा सकता है।

उसी समय, 'शी चिनफिंग और विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच कहानियां' के दोनों खंडों में उन प्रेरणादायक प्रसंगों का वर्णन है, जब शी चिनफिंग ने अपने कार्यकाल के दौरान कॉलेज छात्रों के साथ स्नेहपूर्ण संवाद और सार्थक चर्चाएं कीं। इन संवादों के माध्यम से यह कृति युवाओं, विशेष रूप से विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रति शी चिनफिंग की निरंतर आत्मीयता, संवेदनशीलता और मार्गदर्शन को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। ये पुस्तकें युवा कार्य के प्रति शी चिनफिंग के गहन विचारों के अध्ययन और अनुसरण के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शक का कार्य करती हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह युवाओं के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी भेजता है। शी चिनफिंग का नीतिगत दृष्टिकोण और उनके संवादों से पता चलता है कि युवा विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कितनी गहरी है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शी चिनफिंग के आर्थिक लेखन में क्या विशेष है?
शी चिनफिंग के आर्थिक लेखन में उनके विचारों की गहराई और चीन के आर्थिक विकास में उनके योगदान को समझाया गया है।
ये पुस्तकें युवाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं?
इन पुस्तकों में शी चिनफिंग का युवाओं के प्रति दृष्टिकोण और संवादों की प्रेरणा शामिल है, जो युवाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले