23 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एएफटी-गुवाहाटी ने असिस्टेंट समेत 15 पदों पर भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एएफटी-गुवाहाटी ने असिस्टेंट समेत 15 पदों पर भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

सारांश

एएफटी-गुवाहाटी ने असिस्टेंट सहित 15 पदों पर भर्ती की सूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया चालू है और अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवार तुरंत आवेदन करें!

मुख्य बातें

15 पदों पर भर्ती की घोषणा अंतिम तिथि 30 अप्रैल आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन आयु सीमा 56 वर्ष वेतन 18,000 से 2,08,700 रुपए

दिसपुर, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (एएफटी-गुवाहाटी) ने असिस्टेंट समेत कुल मिलाकर 15 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक सूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन प्रारंभ हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल (एएफटी-गुवाहाटी) द्वारा जारी इन 15 पदों में शामिल हैं: प्रधान निजी सचिव (पीपीएस); ट्रिब्यूनल अधिकारी/सेक्शन अधिकारी; असिस्टेंट; ट्रिब्यूनल मास्टर/स्टेनोग्राफर ग्रेड-I; जूनियर लेखा अधिकारी; जूनियर लेखाकार; स्टेनोग्राफर ग्रेड-II; यूडीसी; एलडीसी; डेटा एंट्री ऑपरेटर; स्टाफ कार ड्राइवर; डिस्पैच राइडर; एमटीएस/चपरासी के 1-1; और पुस्तकालय परिचारक के 2 पद।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार 10वीं, 12वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, प्रत्येक पद के लिए उम्मीदवारों को विशिष्ट अनुभव और अन्य आवश्यक पात्रता या कौशल भी होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, स्किल टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट, अनुभव और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार 18,000 से 2,08,700 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

आवेदनों के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एएफटी-गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म को 'रजिस्ट्रार, सशस्त्र बल न्यायाधिकरण, क्षेत्रीय पीठ, गुवाहाटी, दूसरी मंजिल, असम पुलिस आवास निगम लिमिटेड (दूसरी मंजिल), बीके काकाती रोड, पीओ-रेहाबारी, गुवाहाटी-781008' पते पर समय सीमा के भीतर डाक करें। इसके साथ ही, आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एएफटी-गुवाहाटी में कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
एएफटी-गुवाहाटी में कुल 15 पदों पर भर्ती की जा रही है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
क्या उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा है?
हाँ, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, स्किल टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार 18,000 से 2,08,700 रुपए तक का मासिक वेतन मिलेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले