6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एम्स गुवाहाटी में नौकरी का सुनहरा अवसर, प्रोजेक्ट सेल और नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एम्स गुवाहाटी में नौकरी का सुनहरा अवसर, प्रोजेक्ट सेल और नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती

सारांश

गुवाहाटी में एम्स ने प्रोजेक्ट सेल और नॉन-फैकल्टी के लिए 20 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्य बातें

गुवाहाटी में एम्स में 20 पदों पर भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल।
आवेदकों के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष।
चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल।
सैलरी 25,500 से 2,18,200 रुपए प्रति माह।

गुवाहाटी, 20 मार्च (आईएएमएस)। भारत के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में से एक, अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) में करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है।

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एआईआईएमएस), गुवाहाटी ने प्रोजेक्ट सेल और नॉन-फैकल्टी के लिए विभिन्न 20 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन की प्रक्रिया अब ऑफलाइन मोड में शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल रखी गई है। सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

इन 20 पदों में शामिल हैं: मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, रजिस्ट्रार, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, सैनिटेशन ऑफिसर, असिस्टेंट स्टोर्स ऑफिसर, लाइब्रेरियन ग्रेड-I, प्राइवेट सेक्रेटरी, पर्सनल असिस्टेंट और पीए टू प्रिंसिपल (एस) के लिए 1-1 पद; फार्मासिस्ट ग्रेड-I, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के लिए 2-2 पद; और अपर डिविजन क्लर्क के लिए 4 पद शामिल हैं।

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पदों के अनुसार ग्रेजुएशन, एमबीबीएस की डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अन्य आवश्यक पात्रता भी होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 13 अप्रैल के अनुसार मानी जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन स्क्रिनिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की मासिक सैलरी 25,500 से 2,18,200 रुपए के बीच होगी।

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को पहले एम्स गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर पद से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करें और सभी जानकारी भरें। सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें और फॉर्म को 'एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गुवाहाटी, चांगसारी, कामरूप, असम - 781101' पते पर भेज दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल उनके करियर को बढ़ावा देगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी योगदान देगा।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मैं ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?
नहीं, आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है।
क्या आयु सीमा में छूट मिलेगी?
हाँ, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
मैं आवेदन कैसे करूंगा?
आपको एम्स गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और सभी दस्तावेजों के साथ भेजना होगा।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन स्क्रिनिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले