2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिग बॉस 19 में अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच भिड़ंत हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिग बॉस 19 में अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच भिड़ंत हुई?

सारांश

बिग बॉस 19 के घर में वोटिंग को लेकर अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच एक और गरमागरम बहस हुई है। दर्शकों को तान्या का अमाल के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर देखने को मिलेगा। जानें क्या हुआ इस भिड़ंत में और दर्शकों की क्या राय है।

मुख्य बातें

बिग बॉस 19 में अमाल और तान्या के बीच टकराव हुआ।
तान्या ने अपने भावनात्मक पक्ष को दिखाया।
प्रोमो ने दर्शकों के बीच नई चर्चा शुरू की।

नई दिल्ली, २६ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। टीवी का सबसे मजेदार रियलिटी शो बिग बॉस १९ के घर में वीकेंड के वार से पहले एक बार फिर से वोटिंग को लेकर अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच टकराव हो गया है।

शो में अमाल और तान्या को एक कपल की तरह प्रदर्शित किया गया, लेकिन अमाल ने स्पष्ट किया कि उनके और तान्या के बीच कुछ नहीं हो सकता। कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अमाल और तान्या के बीच बहस दिखाई दे रही है।

प्रोमो में जीशान, तान्या से कहते हैं कि तुमने कहा था कि तुम अमाल को वोट दोगी। तान्या जवाब देती हैं, "ऐसा कुछ नहीं है...मैं तो बस मजाक कर रही थी।" इस पर अमाल गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं, "मुझे ऐसे दोस्त नहीं चाहिए जो मेरी पीठ पीछे अलग बातें करें।"

प्रोमो में आगे तान्या रोने लगती हैं और अमाल उन्हें चुप कराने आते हैं। दर्शकों को एक बार फिर से तान्या का अमाल के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर देखने को मिलेगा। तान्या कहती हैं, "तू कभी अपने आप को मेरी जगह पर रखकर देख यार," लेकिन अमाल कहते हैं, "नहीं रख पाऊंगा क्योंकि मैं चाहता हूं कि फिर तू मेरी जगह पर आकर देखे, जैसे तू सबको डायरेक्टली बोलती है…ऐसे आगे जाकर मुझे भी बोलेगी।"

प्रोमो के बाद फैंस का कहना है कि अमाल सिर्फ तान्या का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि तान्या सच में अमाल को पसंद करने लगी हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, "तान्या बहुत तेज़ है, उसे पता है कैसे लोगों को अपनी ओर खींचना है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तान्या घर के लोगों का निशाना बनती जा रही है, क्योंकि वह दूसरों की तरह न तो चिल्लाती है और न ही गाली-गलौज करती है। कुनिका जैसे लोग उसे छेड़ते रहते हैं, नेहल उसे उकसाता रहता है, और अब अमाल भी लड़ाई कर रहे हैं।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या अमाल और तान्या का रिश्ता सच में गहरा है?
अमाल ने कहा है कि उनके और तान्या के बीच कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन फैंस का मानना है कि तान्या अमाल को पसंद करने लगी हैं।
प्रोमो में तान्या क्यों रोईं?
तान्या रोने लगीं क्योंकि अमाल ने उनकी बातों का मजाक उड़ाया और उन्हें गुस्सा आया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले