28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जेडीयू के अनंत सिंह फिर से मोकामा में जीत हासिल करेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जेडीयू के अनंत सिंह फिर से मोकामा में जीत हासिल करेंगे?

सारांश

बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू के उम्मीदवार अनंत सिंह ने जीत की उम्मीद जताई है। उन्होंने राजद के सूरजभान सिंह को चुनौती दी। अनंत सिंह का कहना है कि जनता का समर्थन उनकी ताकत है। क्या वे फिर से जीतेंगे? जानिए इस चुनावी जंग की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

अनंत सिंह का आत्मविश्वास चुनावी जीत में महत्वपूर्ण है।
जनता का समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
राजद और कांग्रेस के बीच टिकट बंटवारा विवादित हो रहा है।
नीतीश कुमार की सराहना की गई।
प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों की तारीफ।

पटना, 20 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह ने चुनावी जीत का दावा करते हुए राजद के प्रत्याशी को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जनता का साथ हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इस बार भी हम मोकामा विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराएंगे।

मोकामा विधानसभा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी आमने-सामने हैं।

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में खुली चुनौती देते हुए कहा, "आप लोग सूरजभान सिंह को बड़ा चैलेंज बना रहे हैं, लेकिन मैं 20-25 वर्षों से लड़ाई लड़ रहा हूं। वे हर बार हार चुके हैं और इस बार भी हारेंगे।"

अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्हें न तो बाहुबल का डर है और न ही चुनाव में हिंसा की आशंका। उन्होंने कहा, "मेरी नजर में ऐसी कोई बात नहीं है।"

चुनावी माहौल में राजद और कांग्रेस के बीच टिकट बंटवारे पर तंज कसते हुए अनंत सिंह ने कहा, "सुनने में आया है कि सात जगहों पर दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। इनकी साझेदारी टूट चुकी है।"

उन्होंने राजद द्वारा मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट देने पर भी निशाना साधा और कहा, "मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देता। जब वहां कुछ है ही नहीं, तो देखने का क्या मतलब?"

अनंत सिंह ने राजद पर जंगलराज लाने की मंशा का आरोप लगाते हुए कहा, "वे चाहते हैं कि जंगलराज आए, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा।"

उन्होंने अपने और जनता के बीच गहरे रिश्ते को अपनी ताकत बताते हुए कहा, "हम जनता के साथ रहते हैं, यही वजह है कि जनता हमें इतना प्यार देती है।"

उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पहले मुझे मंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन मैंने कहा कि मुझे वही चाहिए, जो जनता ने मुझे दिया है। इस बार मैं सोचूंगा, अगर जनता कहेगी कि मुझे मंत्री बनना चाहिए, तो मैं बनूंगा। जनता मुझसे प्रेम करती है और हम जनता से प्रेम करते हैं।"

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, "उन्हें मेरी पार्टी में आ जाना चाहिए। हमारी पार्टी सभी को इज्जत देती है और हम उन्हें स्वीकार करेंगे।"

वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "अगर लालू यादव आज नहीं रहें, तो तेजस्वी को कोई नहीं जानता। उनकी कोई अपनी खूबी नहीं, बस लालू के बेटे होने की वजह से पहचान है।"

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए अनंत सिंह ने कहा, "वह अच्छे इंसान हैं और बिहार का विकास कर रहे हैं। पहले की अपेक्षा बिहार काफी बदल चुका है। तमाम सड़क और पुल बनाए गए हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सूरजभान सिंह का क्या कहना है?
सूरजभान सिंह के बारे में अनंत सिंह ने कहा है कि वे हर बार चुनाव हारते हैं और इस बार भी हारेंगे।
नीतीश कुमार का अनंत सिंह के बारे में क्या कहना है?
अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की है और कहा है कि वह जनता के समर्थन पर विश्वास करते हैं।
राजद और कांग्रेस के बीच क्या चल रहा है?
अनंत सिंह ने बताया कि राजद और कांग्रेस के बीच टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है।
अनंत सिंह ने मोदी की तारीफ क्यों की?
अनंत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं और यह बदलाव दिख रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले