27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में 300 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें विवरण

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में 300 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें विवरण

सारांश

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने 300 विभिन्न पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। यह अवसर उन सभी के लिए है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

मुख्य बातें

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में 300 पदों की भर्ती।
आवेदन की प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होगी।
अधिकतम आयु 42 वर्ष और न्यूनतम आयु 18 वर्ष।
आवेदन शुल्क ओपन कैटेगरी के लिए 800 रुपए।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और कौशल परीक्षण शामिल हैं।

अमरावती, 24 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हाईकोर्ट में कार्यरत होने की चाह रखने वाले व्यक्तियों के लिए यह एक शानदार अवसर है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय (एपीएचसी) ने सेक्शन ऑफिसर सहित विभिन्न 300 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा मांगे गए 300 पदों में 5 सेक्शन ऑफिसर; सीनियर सिस्टम ऑफिसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, लाइब्रेरियन ग्रेड-II और स्टेनोग्राफर के 1-1; 31 कंप्यूटर ऑपरेटर; 7 यूडी स्टेनोग्राफर; 78 असिस्टेंट; 27 एग्जामिनर; 44 टाइपिस्ट; 34 कोपिस्ट; 50 डेटा एंट्री ऑपरेटर और 20 ऑफिसर सबऑर्डिनेट शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में 30 मार्च से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद निर्धारित तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार लॉ/आर्ट्स/कॉमर्स/साइंस/कंप्यूटर साइंस/बीटेक में ग्रेजुएशन या कंप्यूटर साइंस आदि में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 1 जनवरी के अनुसार गणना की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार 20,000 से 1,47,760 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो ओपन कैटेगरी (ओसी)/ईडब्ल्यूएस/पिछड़ा वर्ग (बीसी) उम्मीदवारों के लिए 800 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी दस्तावेजों को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करता है, बल्कि न्यायिक प्रणाली में दक्षता बढ़ाने का भी कार्य करता है। यह एक सुनहरा अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।
पदों के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
क्या आवेदन ऑनलाइन करना होगा?
हाँ, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी।
आवेदन शुल्क क्या है?
ओपन कैटेगरी उम्मीदवारों के लिए 800 रुपए और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 400 रुपए है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले