27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में 32 पदों के लिए आवेदन करें, सुनहरा मौका

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में 32 पदों के लिए आवेदन करें, सुनहरा मौका

सारांश

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने कोर्ट मास्टर और निजी सचिव के 32 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर नौकरी की तलाश करने वालों के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्य बातें

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में 32 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो चुकी है।
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है।
योग्यता में स्नातक डिग्री और कंप्यूटर ज्ञान शामिल है।
चयनित उम्मीदवारों को 57,100 से 1,47,760 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

अमरावती, 24 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप हाई कोर्ट में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने न्यायाधीशों और रजिस्ट्रारों के लिए कोर्ट मास्टर और निजी सचिव के लिए कुल 32 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से ऑफलाइन मोड में शुरू हो चुकी है, और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे शाम 5 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित फील्ड में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या लॉ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उन्हें कंप्यूटर का ज्ञान और टाइपिंग की क्षमता भी होनी चाहिए। अन्य निर्धारित योग्यताओं का होना भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, और चयनित कैंडिडेट्स की मासिक सैलरी 57,100 से 1,47,760 रुपए के बीच होगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/बीसी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए है।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें। सभी आवश्यक जानकारी भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज़ों को एप्लीकेशन के साथ संलग्न करें। इसके बाद फॉर्म को एक लिफाफे में डाल कर 'रजिस्ट्रार (प्रशासन), आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, नेलापाडु, अमरावती, गुंटूर जिला, पिन- 522239' के पते पर भेज दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह भर्ती न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करती है, बल्कि न्यायिक प्रणाली में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का भी मौका देती है। सभी योग्य उम्मीदवारों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है।
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
क्या आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है?
हाँ, आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, लेकिन आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
कितनी सैलरी मिलेगी चयनित उम्मीदवारों को?
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 57,100 से 1,47,760 रुपए तक सैलरी मिलेगी।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/बीसी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले