आंध्र प्रदेश चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड 2026: प्रोफेसर समेत 59 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 26 अप्रैल
सारांश
मुख्य बातें
अमरावती, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए आंध्र प्रदेश चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड (एपीएमएसआरबी) ने 59 विभिन्न पदों पर भर्ती की एक नई अधिसूचना जारी की है।
इन 59 पदों में प्रोफेसर (यूजी- आयुर्वेद) के 3, प्रोफेसर (यूजी- होमियो) के 27, एसोसिएट प्रोफेसर (आयुर्वेद) के 9 और एसोसिएट प्रोफेसर (होमियो) के 20 पद शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसे 26 अप्रैल तक पूरा किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म समय सीमा के भीतर जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री होनी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, उन्हें लंबे समय तक शिक्षण अनुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 1 जुलाई, 2025 के आधार पर होगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट, कार्य अनुभव और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 65,360 से 80,910 रुपए प्रति माह के बीच होगी।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा, जिसमें सामान्य/ओबीसी के लिए 1,500 रुपए और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, दिव्यांगजन, बैकवर्ड क्लास, ईडब्लूएस और पूर्व सैनिक के लिए 1,000 रुपए निर्धारित किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले एपीएमएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद का सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें। सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। अंत में, भविष्य के संदर्भ के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।