24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आंध्र प्रदेश मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जारी की 26 पदों की भर्ती, 29 अप्रैल तक करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आंध्र प्रदेश मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जारी की 26 पदों की भर्ती, 29 अप्रैल तक करें आवेदन

सारांश

आंध्र प्रदेश मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 2026 के लिए 26 पदों की भर्ती की घोषणा की है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार 29 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जानें पदों, योग्यता और चयन प्रक्रिया के बारे में।

मुख्य बातें

26 पदों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है।
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए है।
चयन मेरिट के आधार पर होगा।
वेतन नोडल ऑफिसर के लिए 70,000 रुपए तक है।

विशाखापट्टनम, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आंध्र प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक उत्साहजनक जानकारी है। आंध्र प्रदेश मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 2026 के लिए नवीनतम भर्ती अधिसूचना जारी की है, जिसमें कुल 26 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें नोडल ऑफिसर, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, डेटा एनालिस्ट और प्रोग्राम असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है, जिससे देशभर के योग्य उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

कुल 26 पदों में से 7 पद नोडल ऑफिसर के लिए, 1 पद सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर के लिए, 11 पद डेटा एनालिस्ट के लिए और 7 पद प्रोग्राम असिस्टेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। नोडल ऑफिसर के लिए एमबीबीएस और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री आवश्यक है, जबकि सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर और प्रोग्राम असिस्टेंट के लिए बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं डेटा एनालिस्ट के पद के लिए डेटा एनालिटिक्स, स्टैटिस्टिक्स या बायो-स्टैटिस्टिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री आवश्यक है।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 1 जुलाई 2025 के आधार पर मानी जाएगी, हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपए रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, बीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा। इसमें 75 प्रतिशत अंक शैक्षणिक योग्यता के आधार पर, 10 अंक अनुभव के लिए और 15 अंक कॉन्ट्रैक्ट सेवा के अनुभव के लिए दिए जाएंगे। इस तरह कुल 100 अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

वेतन की बात करें तो नोडल ऑफिसर को प्रतिमाह 70,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा, जबकि सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर और डेटा एनालिस्ट को 50,000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। वहीं प्रोग्राम असिस्टेंट के पद के लिए 30,000 रुपए मासिक वेतन निर्धारित किया गया है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत सभी जरूरी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। साथ ही फॉर्म भरने के बाद एक बार सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या कॉपी सुरक्षित रख लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो पारदर्शिता को दर्शाता है।
RashtraPress
24 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है।
कौन से पदों के लिए भर्ती हो रही है?
भर्ती नोडल ऑफिसर, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, डेटा एनालिस्ट और प्रोग्राम असिस्टेंट के लिए हो रही है।
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपए और आरक्षित वर्ग के लिए 1000 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और कॉन्ट्रैक्ट सेवा के अनुभव को अंक दिए जाएंगे।
कौन सी शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है?
पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग है, जिसमें एमबीबीएस, बैचलर डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले