29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अनिल विज ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर सही कहा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अनिल विज ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर सही कहा?

सारांश

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी की संगठनात्मक कमजोरी को उजागर किया। इस बीच, पाकिस्तान के बयानों पर विज ने करारा जवाब देते हुए भारत की ताकत को भी रेखांकित किया। यह कहानी जानने के लिए आगे पढ़ें।

मुख्य बातें

अनिल विज ने कांग्रेस की नियुक्तियों पर तीखा हमला किया।
पाकिस्तान की धमकियों को भारत ने नजरअंदाज किया।
कांग्रेस की संगठनात्मक कमजोरी पर सवाल उठाए गए।
विज ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया।
भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

अंबाला, 13 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अपने बेबाक अंदाज में कांग्रेस और पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची जारी करने पर निशाना साधा और विरोधी पार्टी के कमजोर संगठन पर सवाल उठाए।

हरियाणा कांग्रेस द्वारा जिला अध्यक्षों की सूची जारी करने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा, "प्रजातांत्रिक पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस में नियुक्तियां ऊपर से थोपी जा रही हैं, जबकि अन्य पार्टियों में संगठन नीचे से ऊपर बनता है।"

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस अब तक बिना संगठन के चल रही थी। यह प्रक्रिया ऐसी है, जैसे घी की एजेंसी बांटी जा रही हो। पहले राष्ट्रीय स्तर पर, फिर राज्य और अब जिला स्तर पर नियुक्ति हो रही है। शायद अब स्थानीय स्तर की बारी है।"

दूसरी ओर, पाकिस्तान के भारत को सबक सिखाने की बात पर विज ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "भारत पाकिस्तान की इन गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है। पाकिस्तान अपनी जनता का ध्यान आंतरिक समस्याओं से हटाने के लिए ऐसे बयान देता है।"

विज ने पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली, खाद्य संकट और महंगाई का जिक्र करते हुए कहा, "ये बयान वहां की जनता को शांत करने की कोशिश मात्र है।"

भारत की ताकत का हवाला देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, "हमने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान के दांत खट्टे किए हैं। क्या उन्हें अभी भी होश नहीं आया?"

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ऐसी धमकियों से विचलित नहीं होगा और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनिल विज ने कांग्रेस की नियुक्तियों पर क्या कहा?
अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस में नियुक्तियां ऊपर से थोपी जा रही हैं और यह प्रक्रिया अन्य पार्टियों से भिन्न है।
पाकिस्तान के बयानों पर विज का क्या प्रतिक्रिया थी?
विज ने कहा कि भारत पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है और इसे मात्र आंतरिक समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश के रूप में देखा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले