अनुपम खेर के निक्कर विवाद में मां दुलारी ने भाई राजू का किया समर्थन

Click to start listening
अनुपम खेर के निक्कर विवाद में मां दुलारी ने भाई राजू का किया समर्थन

सारांश

अनुपम खेर की मां दुलारी ने अपने बेटे राजू के निक्कर पहनने पर समर्थन जताते हुए दिलचस्प बातें साझा की हैं। जानें इस मजेदार पारिवारिक विवाद के बारे में।

Key Takeaways

  • अनुपम खेर का परिवारिक जीवन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
  • दुलारी का समर्थन पारिवारिक संबंधों की गर्माहट को दर्शाता है।
  • फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' दुलारी की पहली फिल्म है।
  • परिवार में हल्के-फुल्के विवाद भी मनोरंजन का कारण बनते हैं।
  • बड़े-बुजुर्ग घर की रौनक होते हैं।

मुंबई, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर इस समय अपनी नई फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का बड़े धूमधाम से प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा, वे अपने परिवार के छोटे-छोटे किस्सों के लिए भी सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं।

अभिनेता की मां दुलारी और भाई राजू के साथ उनकी मजेदार बातचीत हमेशा दर्शकों का ध्यान आकर्षित करती है, लेकिन हाल ही में घर में निक्कर को लेकर एक विवाद सामने आया है। इस बार मां दुलारी ने अनुपम खेर की बजाय उनके भाई राजू का समर्थन किया है।

अनुपम खेर अक्सर अपने मां दुलारी के अनफिल्टर्ड वीडियो साझा करते हैं, जिसमें उनकी मां अपने दोनों बच्चों के प्रति अपार प्रेम दिखाती हैं। वीडियो में अनुपम राजू को हमेशा हाफ निक्कर पहनकर ही प्रस्तुत करते हैं, क्योंकि राजू घर में इसी पहनावे में रहते हैं।

जब अनुपम खेर ने मां दुलारी से राजू के निक्कर पहनने के बारे में सवाल किया, तो दुलारी ने राजू का समर्थन करते हुए कहा, "तो क्या हुआ, घर में निक्कर पहनने में क्या समस्या है? तुम भी पहन सकते हो, लेकिन राजू जब बाहर जाता है तो अच्छे कपड़े पहनता है।"

अनुपम फिर राजू से पूछते हैं कि मां पर क्या जादू किया है, क्योंकि वह उनके खिलाफ एक भी शब्द सुनना नहीं चाहती हैं। वीडियो में दुलारी अपनी उम्र संबंधी समस्याओं का भी जिक्र करती हैं और बताती हैं कि वह घर में कोई चीज उधर-उधर नहीं कर पातीं क्योंकि उनके हाथों में दर्द होता है। दुलारी का कहना है कि घर में बिना काम के बोरियत भी होती है क्योंकि यहाँ कोई सहेली नहीं है, लेकिन राजू के साथ बैठकर वह घंटों बातें करती हैं।

वीडियो में दुलारी ने फिल्म तन्वी द ग्रेट की भी तारीफ की। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह फिल्म दुलारी की पहली डेब्यू फिल्म है। फिल्म के अंत में दुलारी को भी शामिल किया गया है। फैंस दुलारी का यह प्यारा वीडियो देखकर खुश हैं और कहते हैं कि बड़े-बुजुर्ग घर की रौनक होते हैं और घर में मंदिर के बाद मां-बाप का स्थान होना चाहिए।

Point of View

NationPress
18/03/2026

Frequently Asked Questions

अनुपम खेर की मां का नाम क्या है?
अनुपम खेर की मां का नाम दुलारी है।
राजू की क्या खासियत है?
राजू अक्सर घर में निक्कर पहनते हैं, जो उनके भाई अनुपम द्वारा मजाक में कहा जाता है।
फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में दुलारी की भूमिका क्या है?
यह दुलारी की पहली डेब्यू फिल्म है, जिसमें उन्हें अंत में शामिल किया गया है।
दुलारी अपने बच्चों के बारे में क्या कहती हैं?
दुलारी अपने बच्चों के लिए बहुत प्यार करती हैं और उनके साथ समय बिताने की बात करती हैं।
इस वीडियो में दुलारी ने क्या कहा?
दुलारी ने कहा कि घर में निक्कर पहनने में कोई परेशानी नहीं है, और राजू बाहर जाकर अच्छे कपड़े पहनता है।
Nation Press