29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राजधानी एक्सप्रेस हादसा: क्या सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने 7 हाथियों की मौत पर जांच के आदेश दिए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राजधानी एक्सप्रेस हादसा: क्या सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने 7 हाथियों की मौत पर जांच के आदेश दिए?

सारांश

असम में ट्रेन और हाथियों के टकराने का एक दुखद मामला सामने आया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जानें इस घटना के पीछे की पूरी कहानी और रेलवे के उठाए गए कदम।

मुख्य बातें

सात हाथियों की मौत हुई इस हादसे में।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जांच के आदेश दिए हैं।
यह घटना गुवाहाटी से 126 किलोमीटर दूर हुई।
रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
हादसे के बाद ट्रैक बहाली का काम जारी है।

गुवाहाटी, 20 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। असम में शनिवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा टल गया। लुमडिंग मंडल के जामुनामुख-कामपुर सेक्शन में डाउन 20507 सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का एक हाथियों के झुंड से टकरा जाने के कारण ट्रेन का इंजन और पांच कोच पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में किसी मानव हानि की सूचना नहीं है, लेकिन सात हाथियों की जान चली गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज सुबह एक दुखद ट्रेन दुर्घटना में सात हाथियों, तीन वयस्क और चार बच्चों की मौत से हम बहुत दुखी हैं। मैंने वन विभाग को इस परेशान करने वाली दुर्घटना की विस्तृत जांच करने और खासकर कम विजिबिलिटी वाले मौसम में हमारे वन्यजीव गलियारों को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है।"

यह हादसा सुबह लगभग 2:17 बजे हुआ और यह स्थान गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर है।

इस घटना के बाद, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और लुमडिंग मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। प्रभावित कोचों के यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट करके ट्रेन को रवाना किया गया। साथ ही, गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर 0361-2731621, 2731622 और 2731623 जारी किए गए ताकि यात्री और उनके परिजन संपर्क कर सकें।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यह हादसा उस स्थान पर हुआ, जो निर्धारित हाथी कॉरिडोर नहीं है। लोको पायलट ने हाथियों का झुंड देखने पर आपातकालीन ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक ट्रेन का इंजन हाथियों से टकरा चुका था और फिर ट्रेन की कोचें पटरी से उतर गईं। उन्होंने बताया कि इस खंड से गुजरने वाली ट्रेनों को फिलहाल अप लाइन से डायवर्ट किया जा रहा है, जबकि ट्रैक बहाली का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में कितने हाथियों की मौत हुई?
इस घटना में सात हाथियों की मौत हुई।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस पर क्या कहा?
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए।
क्या इस हादसे में कोई मानव हानि हुई?
इस हादसे में किसी भी मानव हानि की सूचना नहीं है।
क्या रेलवे ने कोई कदम उठाए हैं?
रेलवे ने प्रभावित यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया और हेल्पलाइन नंबर जारी किए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले