10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पति को लेकर एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने अपने विचार रखे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पति को लेकर एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने अपने विचार रखे?

सारांश

आयशा जुल्का ने अपने हालिया वीडियो में पति को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या वह सच में पति को बुरा-भला कहने की अनुमति देती हैं? जानें उनके मजेदार विचार और उनके करियर की कहानी।

मुख्य बातें

पति-पत्नी के रिश्ते में मजाक का अहम स्थान है।
आयशा जुल्का का करियर 90 के दशक से आज तक का सफर है।
सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

नई दिल्ली, 29 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। 90 के दशक में अपनी अदायगी से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आयशा जुल्का वर्तमान में फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

उन्होंने अपना डिजिटल डेब्यू कर लिया है और उन्हें हाल ही में 2023 में आई वेब सीरीज 'हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई' में देखा गया था।

आयशा जुल्का सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और मजेदार रील्स साझा करती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लोगों से बुरा-भला न कहने की अपील कर रही हैं। लेकिन जब पति का नाम आता है, तो उनके विचार बदल जाते हैं।

वीडियो में आयशा कहती हैं, "किसी को भी बुरा-भला नहीं कहना चाहिए।" तभी पीछे से आवाज आती है, "पति को भी नहीं।" इस पर वह हंसते हुए कहती हैं, "किसी और को नहीं कहना चाहिए, पति तो अपना ही होता है, उसे कह सकते हैं।" उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा, "अटल सत्य है ये…पति तो अपना ही होता है, उसे कुछ भी कह सकते हैं।"

दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "अरे, इतना भी खुलकर सच नहीं बोलना था, मैम।" आयशा जुल्का अपने इंस्टाग्राम पर फनी वीडियो की भरपूर सामग्री साझा करती हैं।

उल्लेखनीय है कि आयशा जुल्का ने हिंदी, कन्नड़ और तेलुगु में 60 से अधिक फिल्में की हैं। उन्होंने 1991 में फिल्म 'कुर्बान' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा और 1992 में फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर खान के साथ काम किया। यह फिल्म सुपरहिट रही और उनके करियर को नई दिशा दी। बहुत कम लोग जानते हैं कि आयशा ने बाल कलाकार के रूप में 1983 में आई फिल्म 'कैसे-कैसे लोग' में भी काम किया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

और इस पर खुलकर बात करना एक स्वस्थ संवाद की निशानी है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आयशा जुल्का ने कितनी फिल्में की हैं?
आयशा जुल्का ने हिंदी, कन्नड़ और तेलुगु में 60 से अधिक फिल्में की हैं।
आयशा जुल्का का डिजिटल डेब्यू कब हुआ?
आयशा जुल्का ने अपना डिजिटल डेब्यू हाल ही में किया है, और उन्हें 2023 में आई वेब सीरीज 'हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई' में देखा गया था।
आयशा जुल्का का कौन सा वीडियो वायरल हुआ?
आयशा जुल्का का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पति को लेकर अपने मजेदार विचार साझा कर रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले