आजादपुर मेट्रो के केबल चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार!

Click to start listening
आजादपुर मेट्रो के केबल चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार!

सारांश

आजादपुर मेट्रो के केबल चोरी मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। 30 मीटर केबल बरामद, आरोपी की पहचान कर ली गई है। जानें इस घटना का पूरा सच।

Key Takeaways

  • आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी के 23 वर्षीय शाहिद के रूप में हुई है।
  • 30 मीटर तांबे का केबल बरामद किया गया है।
  • 12 मार्च को चोरी की घटना हुई थी।
  • मेट्रो सेवाएं बाधित हुई थीं।
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

नई दिल्ली, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आजादपुर मेट्रो के मेट्रो लाइन के केबल चोरी के मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है, साथ ही 30 मीटर केबल भी बरामद किया गया है। यह घटना 12 मार्च को हुई थी। आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी के 23 वर्षीय शाहिद के रूप में की गई है। उसके पास से 30 मीटर तांबे का केबल मिला है। अन्य आरोपियों की भी पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय हैं।

गौरतलब है कि 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक के 9.9 किमी लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इसके चार दिन बाद, 12 मार्च को सुबह 4:20 बजे भलस्वा और मजलिस पार्क स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग केबल चोरी की घटना हुई थी। पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस चोरी के कारण मेट्रो का सिग्नल सिस्टम गंभीर रूप से प्रभावित हो गया था, जिससे मेट्रो सेवाएं बाधित हो गई थीं और ट्रेनों की गति को 60-80 किमी प्रति घंटे से घटाकर 25 किमी प्रति घंटे कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को काफी देर और असुविधा का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने आरोपी के पास से 170 से 180 मीटर जली हुई केबल बरामद की थी। डीएमआरसी के ओसीसी/एमबी सिग्नल कंट्रोलर को सिग्नलिंग केबल चोरी की जानकारी मिली थी। इस पर रात में गश्त करने वाली टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जंगल में तांबे के लिए तार पिघलाते हुए देखा।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आजादपुर मेट्रो पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता और डीएमआरसी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि 8 मार्च को महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर का उद्घाटन किया था।

Point of View

बल्कि यह पूरे शहर के परिवहन तंत्र को प्रभावित करता है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
NationPress
21/03/2026

Frequently Asked Questions

इस मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
इस मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार हुआ है, और बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
चोरी की घटना कब हुई थी?
यह घटना 12 मार्च को सुबह 4:20 बजे के आसपास हुई थी।
क्या चोरी के कारण मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई थीं?
हाँ, चोरी के कारण मेट्रो का सिग्नल सिस्टम प्रभावित हुआ था, जिससे सेवाएं बाधित हो गईं।
पुलिस ने कितनी केबल बरामद की है?
पुलिस ने 30 मीटर तांबे का केबल बरामद किया है।
इस मामले में आगे की कार्रवाई क्या होगी?
टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए जुटी हुई हैं।
Nation Press