21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सपा नेता आजम खान की भाभी का इंतकाल उनके लिए पैरोल की मांग करेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सपा नेता आजम खान की भाभी का इंतकाल उनके लिए पैरोल की मांग करेगा?

सारांश

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने अपनी भाभी के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग की है। क्या जेल प्रशासन उनकी इस मांग को स्वीकार करेगा? जानिए पूरी खबर में।

मुख्य बातें

आजम खान ने पैरोल की मांग की है।
उनकी भाभी का नमाज-ए-जनाजा १५ दिसंबर को है।
वे रामपुर जेल में निरुद्ध हैं।

रामपुर, १५ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख नेता आजम खान ने अपनी भाभी के नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने के लिए रामपुर जेल प्रशासन से पैरोल की मांग की है।

आजम खान के भांजे फरहान खान ने जिला मजिस्ट्रेट रामपुर को एक पत्र भेजकर आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम को १५ दिसंबर की शाम मुमताज पार्क के पास स्थित कब्रिस्तान में नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने के लिए पैरोल की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

फरहान खान ने पत्र में लिखा, "प्रार्थी के मामा आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खान इस समय रामपुर जिला जेल में निरुद्ध हैं। आजम खान की भाभी सलमा शहनाज का इंतकाल हो गया है। उनका यह वैधानिक अधिकार है कि वे अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।"

उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि सलमा शहनाज का नमाज-ए-जनाजा १५ दिसंबर को निर्धारित है और इस मौके पर दोनों नेताओं के शामिल होने के लिए पैरोल की अनुमति मांगी गई है। फरहान खान ने जिला मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया कि आजम खान और अब्दुल्ला आजम को जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल दी जाए। यदि पैरोल मिल जाती है तो वे शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि आजम खान इस समय दो पैन कार्ड मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद रामपुर जेल में बंद हैं। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी इसी मामले में सजा काट रहे हैं। रामपुर की अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें सात-सात साल की सजा सुनाई थी।

वहीं, २०१९ में नगर विधायक रहे आकाश कुमार सक्सेना ने मुकदमा दर्ज कराया था और अब्दुल्ला आजम पर दो पैन कार्ड रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले में अब्दुल्ला आजम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का भी रुख किया था, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली।

संपादकीय दृष्टिकोण

वहीं दूसरी ओर यह मानवीय दृष्टिकोण को भी दर्शाता है। समाज को यह समझना चाहिए कि व्यक्तिगत क्षति के समय परिवार के सदस्यों का साथ होना कितना महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आजम खान को पैरोल क्यों चाहिए?
आजम खान अपनी भाभी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग कर रहे हैं।
क्या आजम खान को पैरोल मिलेगी?
पैरोल देने का निर्णय रामपुर जेल प्रशासन और जिला मजिस्ट्रेट द्वारा लिया जाएगा।
आजम खान किस मामले में जेल में हैं?
आजम खान दो पैन कार्ड मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले