9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बादशाह की <b>ओ2 एरिना</b> की यादें: मिनी डॉक्यूमेंट्री का दूसरा भाग किया साझा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बादशाह की <b>ओ2 एरिना</b> की यादें: मिनी डॉक्यूमेंट्री का दूसरा भाग किया साझा

सारांश

बादशाह ने ओ2 एरिना में अपने अनुभवों को साझा करते हुए एक नई मिनी डॉक्यूमेंट्री जारी की है, जिसमें उनके और फैंस के रिएक्शन शामिल हैं। जानिए इस खास प्रदर्शन की अनकही कहानियाँ!

मुख्य बातें

बादशाह का ओ2 एरिना में प्रदर्शन भारतीय संगीत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।
उन्होंने अपने फैंस के रिएक्शन को डॉक्यूमेंट्री में शामिल किया है।
बादशाह ने 10 साल पहले ओ2 एरिना का दौरा किया था।
उनकी मां ने ओ2 एरिना को बड़ा मैदान बताया।
बादशाह ने विवाद के बाद माफी मांगते हुए शिक्षा का कार्य किया है।

मुंबई, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के मशहूर गायक और रैपर बादशाह ने दक्षिण-पूर्वी लंदन के ग्रीनविच में स्थित विश्वविख्यात संगीत और मनोरंजन स्थल ओ2 एरिना में परफॉर्म करने के बाद खुशी से झूम रहे हैं।

सिंगर ने अपने शो से संबंधित दूसरी मिनी डॉक्यूमेंट्री जारी की है, जिसमें उन्होंने अपने और अपने प्रशंसकों के रिएक्शन को कैद किया है। बादशाह पहले भारतीय गायक हैं, जिन्हें ओ2 एरिना में प्रस्तुति देने का अवसर मिला है।

बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो साझा की हैं, जिनमें वे ओ2 एरिना में प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि इस मंच पर गाने का मौका प्राप्त करना भगवान का आशीर्वाद है। दूसरी वीडियो में फैंस के रिएक्शंस को दिखाया गया है, जो उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद मंत्रमुग्ध हैं और उन्हें अपना आइडल मानते हैं। एक वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी का लिखा लेटर पढ़ते हैं, जो बादशाह की बहुत बड़ी फैन हैं और इवेंट में शामिल नहीं हो पाईं। यह दृश्य बादशाह को भावुक कर देता है।

वीडियो देखकर यह स्पष्ट है कि बादशाह ओ2 एरिना में परफॉर्म करने के बाद उस अनुभव से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और हर एक पल को जिए जा रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने ओ2 एरिना की पहली मिनी डॉक्यूमेंट्री साझा की थी, जिसमें उन्होंने शो के बैकस्टेज की तैयारियों को दर्शाया था।

बादशाह ने कहा कि वे 10 साल पहले ओ2 एरिना आए थे और उस समय उन्होंने पहले ड्रेक (कनाडाई रैपर, गायक और अभिनेता) को देखा था। तब उन्होंने नहीं सोचा था कि कभी इस मंच पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा, लेकिन मेहनत करते रहो और मजे में रहो।

बादशाह ने 22 मार्च 2026 को ओ2 एरिना में अपनी प्रस्तुति दी थी। इस दौरान, वे अपने माता-पिता के साथ लंदन आए थे और उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिली। उनकी मां पहली बार लंदन आई थीं और उन्होंने ओ2 एरिना को एक विशाल मैदान बताया था, जो सिंगर के लिए एक सुकून भरा पल था।

एक ओर बादशाह ओ2 एरिना की यादों में खोए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर उनका टटीरी गाने को लेकर विवाद अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से माफी मांगते हुए कुछ बच्चियों की शिक्षा का जिम्मा अपने ऊपर लिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भारतीय संगीत उद्योग में भी एक नया अध्याय लिखता है। यह अनुभव उनके लिए और उनके फैंस के लिए एक यादगार पल है।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बादशाह ने ओ2 एरिना में कब परफॉर्म किया?
बादशाह ने 22 मार्च 2026 को ओ2 एरिना में परफॉर्म किया।
बादशाह की नई डॉक्यूमेंट्री में क्या है?
इस डॉक्यूमेंट्री में बादशाह के प्रदर्शन के दौरान के फैंस के रिएक्शन दर्शाए गए हैं।
क्या बादशाह पहले भारतीय गायक हैं जो ओ2 एरिना में परफॉर्म कर चुके हैं?
हाँ, बादशाह पहले भारतीय गायक हैं, जिन्हें ओ2 एरिना में परफॉर्म करने का मौका मिला है।
टटीरी गाने को लेकर विवाद का क्या हुआ?
बादशाह ने राष्ट्रीय महिला आयोग से माफी मांगी और कुछ बच्चियों की शिक्षा का जिम्मा लिया।
कौन थे बादशाह के साथ लंदन में?
बादशाह अपने माता-पिता के साथ लंदन पहुंचे थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले