बादशाह का ओ2 लंदन में २२ मार्च को मेगा कॉन्सर्ट, श्रेया घोषाल का आशीर्वाद मिला
सारांश
Key Takeaways
- बादशाह का ओ2 लंदन में कॉन्सर्ट २२ मार्च को होगा।
- श्रेय घोषाल ने बादशाह को आशीर्वाद दिया है।
- बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है।
- श्रेय घोषाल ने अपने करियर की शुरुआत 'देवदास' फिल्म से की थी।
- बादशाह ने २००६ में अपने करियर की शुरुआत की।
मुंबई, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत के मशहूर रैपर, गायक, गीतकार और संगीत निर्माता आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया, जिन्हें लोग बादशाह के नाम से जानते हैं, ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बुधवार को एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वे इंडियन आइडल के सेट पर भारत की सबसे प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगरों में से एक श्रेया घोषाल से बातचीत करते दिख रहे हैं।
वीडियो में बादशाह कहते हैं, "मैं पहली बार ओ2 में लाइव परफॉर्म करने जा रहा हूं, और मैंने कभी भी किसी बड़े एरिना में अकेले परफॉर्म नहीं किया है, इसलिए मुझे काफी नर्वसनेस हो रही है।" इसके चलते उन्होंने श्रेया से कुछ टिप्स और आशीर्वाद मांगा, जिस पर श्रेया ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा, "तुम अद्भुत हो, तुम्हें किसी सलाह की आवश्यकता नहीं है। तुम कमाल हो।"
इसके बाद, बादशाह ने श्रेया से आशीर्वाद मांगा, और श्रेया ने कहा, "तुम वहाँ शानदार प्रदर्शन करोगे। सभी को ओ2 में बादशाह का कॉन्सर्ट देखने आना चाहिए। स्टेज पर तुम्हारी ऊर्जा अद्वितीय होगी, और तुम जो भी तैयार कर रहे हो, वह बहुत खास है।" उन्होंने कहा कि बादशाह हमेशा लीक से हटकर गाते हैं और उनके गाने पार्टी का माहौल बना देते हैं।
वीडियो में श्रेया और बादशाह का बॉन्ड देखने लायक है। कुछ ही घंटों में वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं, और कमेंट्स की बाढ़ भी आ चुकी है। बादशाह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मैंने आशीर्वाद मांगा। उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया। जैसे-जैसे हम अपने पहले ओ2 कॉन्सर्ट के करीब पहुंच रहे हैं, मैं इन शब्दों को गर्व के साथ मंच पर प्रस्तुत करूंगा।"
बादशाह २२ मार्च को ओ2 लंदन में एक सोलो कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा, "आइए और देखिए कि हम क्या तैयार कर रहे हैं।" बादशाह मुख्य रूप से हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी गानों के लिए जाने जाते हैं। उनका करियर २००६ में यो यो हनी सिंह के साथ शुरू हुआ था।
वहीं, श्रेया घोषाल ने २००२ में फिल्म 'देवदास' से अपने गायकी करियर की शुरुआत की और अब तक हिंदी, बंगाली, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में हजारों गाने गा चुकी हैं। अपनी लाजवाब गायकी के लिए श्रेया कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं।