21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर रफ्तार ने एक और हादसा किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर रफ्तार ने एक और हादसा किया?

सारांश

बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को टक्कर मारी, जिससे चार लोग घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना ट्रैफिक को भी प्रभावित कर रही है।

मुख्य बातें

रफ्तार का ध्यान रखें: सड़क पर तेज गति से चलने से दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं।
सुरक्षा नियमों का पालन करें: वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है।
तुरंत चिकित्सा सहायता: घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सीसीटीवी फुटेज का महत्व: पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज मददगार साबित हो सकते हैं।
सामाजिक जागरूकता: सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।

मुंबई, 28 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर में टैक्सी के ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश वर्ली पुलिस द्वारा की जा रही है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "टैक्सी के चालक अमजद खान ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन से तीन यात्रियों को लिया था और वे बांद्रा की तरफ जा रहे थे। बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर उत्तर दिशा की लेन में एक हुंडई कार ने अचानक टैक्सी को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टैक्सी पलट गई। चालक और तीनों यात्री घायल हो गए। इसके बाद कार चालक तेज गति से भाग निकला। सभी घायलों को तुरंत बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।"

पुलिस के अनुसार, "अज्ञात कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।"

यह दुर्घटना सी लिंक की व्यस्त लेन पर दोपहर के समय हुई, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने सभी से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और स्पीड लिमिट का पालन करें।

इससे पहले, 10 सितंबर को मुंबई के अटल सेतु पर एक और भयावह हादसा हुआ था, जिसमें एक कार ने डंपर को टक्कर मारी थी, जिससे 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान सचिन हनुमंत खाड़े के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनकी पत्नी मुंबई पुलिस में सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब सचिन कार के पिछली सीट पर बैठे थे और सेवरी की ओर जा रहे थे। कार चालक ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार ने डंपर को जोरदार टक्कर मार दी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज के लिए एक चेतावनी है। हमें ध्यान देना होगा कि सड़क पर हर किसी की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हादसा कब हुआ?
यह हादसा 28 सितंबर को हुआ।
इस हादसे में कितने लोग घायल हुए?
इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले