19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बंगाल में भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है: मृत्युंजय तिवारी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बंगाल में भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है: मृत्युंजय तिवारी?

सारांश

मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा की कोशिशों को नाकाम बताया, ममता बनर्जी को मजबूत प्रतिद्वंदी कहा। जानें बंगाल के राजनीतिक हालात के बारे में उनकी राय।

मुख्य बातें

भाजपा की जीत की कोशिशें असफल होंगी।
ममता बनर्जी ने मजबूत प्रतिरोध खड़ा किया है।
असम के मुख्यमंत्री का बयान विवादित है।
एसआईआर प्रक्रिया में खामियां हैं।
ई-सिगरेट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

पटना, 12 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है ताकि वह बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव जीत सके, लेकिन ऐसा होना मुश्किल है। वहां भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है।

पटना में राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए राजद नेता ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में जीतने के लिए हर प्रकार की मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है, जबकि ममता बनर्जी बहुत मजबूती से भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं। बंगाल में भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के उस बयान पर कि “मैं मुसलमानों को 10-10 हजार नहीं, एक लाख रुपए भी दे दूं तो भी वे मुझे वोट नहीं देंगे” पर प्रतिक्रिया देते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने संविधान की शपथ ली है, लेकिन वे हिंदू-मुस्लिम की राजनीति में व्यस्त हैं। वे कार्य कब करेंगे? हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से आम जनता परेशान है। उन्हें अपनी शपथ का ध्यान रखना चाहिए।

एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों की ओर से शीतकालीन सत्र में सवाल उठाए जाने पर राजद नेता ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में कई खामियां हैं और कई प्रश्न उठ रहे हैं। संसद में भी इस पर बहस चल रही है। चुनाव आयोग को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

संसद में ई-सिगरेट मामले पर उन्होंने कहा कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस मामले की जांच स्पीकर करेंगे और उचित कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘एक्शन मोड’ पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को एक्शन मोड में रहना चाहिए। भाजपा का दबाव भी है, क्योंकि वह एक बड़ी पार्टी है और बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। इसलिए नीतीश कुमार को सक्रिय रहना आवश्यक है।

बुलडोजर कार्रवाई पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बुलडोजर गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर चलना चाहिए। गरीबों के घर उजाड़ने से क्या हासिल होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि शिवराज पाटिल देश के बड़े नेता थे। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं अपनी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बंगाल में भाजपा की स्थिति कमजोर हो रही है। ममता बनर्जी ने अपने नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा खड़ा किया है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा बंगाल में क्यों जीतना चाहती है?
भाजपा का लक्ष्य बंगाल में राजनीतिक शक्ति को मजबूत करना है और इससे राष्ट्रीय स्तर पर उनकी स्थिति को भी प्रभावित करना है।
ममता बनर्जी का महत्व क्या है?
ममता बनर्जी ने बंगाल में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरोध खड़ा किया है और वे राज्य की मुख्यमंत्री हैं।
एसआईआर प्रक्रिया में क्या खामियां हैं?
एसआईआर प्रक्रिया में कई तकनीकी और प्रबंधन संबंधी खामियां हैं, जो सवाल उठाती हैं।
ई-सिगरेट पर संसद में क्या चर्चा हो रही है?
ई-सिगरेट के स्वास्थ्य पर प्रभाव और इसके नियमों को लेकर संसद में चर्चा हो रही है।
बुलडोजर कार्रवाई का क्या उद्देश्य है?
बुलडोजर कार्रवाई का उद्देश्य अवैध निर्माण को हटाना है, लेकिन यह गरीबों पर गलत प्रभाव डाल रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले