5 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत में अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है? 2025 में हर हफ्ते नया बिलेनियर: हुरुन रिपोर्ट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत में अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है? 2025 में हर हफ्ते नया बिलेनियर: हुरुन रिपोर्ट

सारांश

भारत में अरबपतियों की संख्या में आश्चर्यजनक वृद्धि हो रही है, जिसमें हर हफ्ते एक नया बिलेनियर जुड़ रहा है। यह रिपोर्ट देश की आर्थिक स्थिति और स्टार्टअप्स की भूमिका को उजागर करती है। जानिए इस रिपोर्ट में क्या खास है।

मुख्य बातें

भारत में 350 अरबपति हैं।
हर हफ्ते एक नया बिलेनियर जुड़ रहा है।
संयुक्त संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपए है।
2025 में 97 स्टार्टअप फाउंडर्स इस लिस्ट में शामिल हुए।
उम्र में कमी के साथ शीर्ष अरबपतियों की संख्या बढ़ी है।

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत में अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इस साल अब तक हर हफ्ते एक नया बिलेनियर देश को मिला है। यह जानकारी बुधवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।

एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, भारत में अब 350 अरबपति हैं, जो कि 13 साल पहले जब यह सूची पहली बार जारी की गई थी, तब की तुलना में छह गुना अधिक है।

हुरुन लिस्ट के 14वें संस्करण में 1,687 ऐसे कारोबारियों के नाम शामिल हैं जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए से अधिक है।

इस लिस्ट में 284 नए लोगों को शामिल किया गया है, जिससे पिछले साल के मुकाबले इस सूची में मौजूद कारोबारियों की संख्या में 148 का इजाफा हुआ है। वहीं, बीते पांच वर्षों में यह संख्या 859 बढ़ी है।

रिपोर्ट में बताया गया कि इस सूची में शामिल लोगों की संयुक्त संपत्ति बढ़कर 167 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 5 प्रतिशत अधिक है।

यह आंकड़ा स्पेन की जीडीपी से अधिक और भारत की जीडीपी के बराबर है।

रिपोर्ट में बताया गया कि वैश्विक उतार-चढ़ाव और तनाव के कारण लिस्ट में शामिल लोगों की औसत संपत्ति गिरकर 9,850 करोड़ रुपए रह गई है, जो कि पिछले साल 10,320 करोड़ रुपए थी।

भारत के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोग और भी अधिक अमीर और युवा होते जा रहे हैं। शीर्ष 10 अमीरों की सूची में प्रवेश के लिए सीमा पिछले साल के 1.63 लाख करोड़ रुपए की तुलना में बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जबकि उनकी औसत आयु घटकर 69 वर्ष हो गई है, जो पहले से तीन साल कम है।

स्टार्टअप वेल्थ क्रिएशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं और 2025 में कुल 97 स्टार्टअप फाउंडर्स ने इस लिस्ट में जगह बनाई है।

लिस्ट में शामिल अरबपतियों में से 137 फार्मा सेक्टर से, 132 इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स से और 125 केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल्स से हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह रिपोर्ट हमें बताती है कि भारत में अरबपतियों की वृद्धि न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि हम कैसे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हमें इस वृद्धि को सकारात्मक रूप से देखना चाहिए और इसे हमारे विकास के लिए एक अवसर के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए।
RashtraPress
5 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत में अरबपतियों की संख्या कब से बढ़ रही है?
भारत में अरबपतियों की संख्या 2008 से बढ़ रही है, जब हुरुन लिस्ट पहली बार जारी हुई थी।
क्या अरबपतियों की संख्या में वृद्धि केवल भारत में ही हो रही है?
नहीं, यह एक वैश्विक प्रवृत्ति है, लेकिन भारत में यह वृद्धि विशेष रूप से तेज गति से हो रही है।
इस रिपोर्ट में कौन से क्षेत्रों के अरबपति शामिल हैं?
इस रिपोर्ट में फार्मा, औद्योगिक उत्पाद और केमिकल सेक्टर से अरबपति शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले