20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार की जीत हमारी है और अब बंगाल की बारी है? गिरिराज सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार की जीत हमारी है और अब बंगाल की बारी है? गिरिराज सिंह

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त पर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह जीत बिहार की है, अब बंगाल की बारी है। क्या यह चुनावी रणनीति है या अतीत से सीखने का समय है? जानिए गिरिराज सिंह के इस दावे की पूरी कहानी!

मुख्य बातें

एनडीए की बढ़त बिहार के विकास का प्रतीक है।
गिरिराज सिंह का बयान चुनावी रणनीति का हिस्सा है।
पश्चिम बंगाल में 2026 के चुनावों की तैयारी हो रही है।
विपक्ष की प्रतिक्रिया चुनावी राजनीति को प्रभावित कर सकती है।
चुनाव आयोग के रुझान से स्पष्ट है कि एनडीए मजबूत स्थिति में है।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रारंभिक रुझानों में एनडीए की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि बिहार की जीत हमारी है और अब बंगाल की बारी है। पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

बिहार में एनडीए को मिले रुझानों से गिरिराज सिंह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि हम बिहार में जीत रहे हैं और अब बंगाल को जीतने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

नई दिल्ली में राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं चुनाव के समय से एक बात को बार-बार कह रहा था कि एनडीए ही चुनाव जीतेगी और सरकार बनाएगी। प्रारंभिक रुझानों में बढ़त मिलने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम एनडीए के पक्ष में होंगे।

उन्होंने बताया कि बिहार में जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि एनडीए की एकता और विकास की जीत होगी। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को जाता है। एनडीए की सरकार ने बिहार में विकास के कार्य किए हैं और यह जीत बिहार की जनता की जीत है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव, उनकी पार्टी और विपक्ष के नेता दिन में सपने देख रहे थे कि गांधी मैदान बुक कर दिया गया, लेकिन उन्हें यह भी आभास हो गया है कि इस बार एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है। चुनाव परिणाम से पहले राजद नेताओं के बयानों पर गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम है ईवीएम पर निशाना साधना। अब यह स्पष्ट हो गया है कि हार के बाद वे फिर से ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे या वोट चोरी के आरोप लगाएंगे, उनका काम शुरू से यही रहा है।

शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, 232 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। 77 सीटों पर जदयू, 73 सीटों पर भाजपा और लोजपा (रामविलास) 18 सीटों पर आगे चल रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बिहार में एनडीए की बढ़त एक संकेत है कि जनता ने विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। हालांकि, विपक्ष की प्रतिक्रिया और चुनावी धांधली के आरोप इस चुनाव की राजनीति को और दिलचस्प बनाते हैं।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त का क्या मतलब है?
एनडीए की बढ़त यह दर्शाती है कि जनता ने विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और यह एक स्थिर सरकार की ओर इशारा करता है।
गिरिराज सिंह ने क्या कहा?
गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की जीत एनडीए की एकता और विकास की जीत है।
राजद नेताओं की प्रतिक्रिया क्या थी?
राजद नेताओं ने चुनाव परिणामों से पहले ईवीएम पर निशाना साधा है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव कब होंगे?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 में होंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार रुझान क्या हैं?
चुनाव आयोग के अनुसार, 232 सीटों पर रुझान आ चुके हैं, जिसमें जदयू , भाजपा और लोजपा आगे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले