26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हमने बिहार के गांवों की तस्वीर बदली है, अब तकदीर बदलने की तैयारी है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हमने बिहार के गांवों की तस्वीर बदली है, अब तकदीर बदलने की तैयारी है?

सारांश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत की है, जिसमें जदयू प्रवक्ता ने अगले पांच वर्षों में एनडीए सरकार के विकास के दृष्टिकोण के बारे में बताया। क्या बिहार की तस्वीर सच में बदल रही है?

मुख्य बातें

एनडीए सरकार का विकास दृष्टिकोण कन्या विवाह मंडप की योजना एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य महिला रोजगार योजना शिक्षकों की बहाली

पटना, 20 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने गुरुवार को पद की शपथ ली। इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने आगामी पांच वर्षों में एनडीए सरकार के दृष्टिकोण के बारे में जानकारी साझा की।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा, "नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए का प्रचंड लहर आया है। वहीं, विपक्ष के लिए यह एक चुनौती है। बिहार के लोगों ने इस लहर और चुनौती के बीच में जनादेश दिया है। हमारी प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं। हम बेटियों का कन्यादान करेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार में कन्या विवाह मंडप बनाएंगे, वो भी बिना जमीन लिखवाए और एक रुपए लिए बिना।"

उन्होंने आगे कहा, "हम संगठित क्षेत्र में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा करेंगे। हम दृढ़ संकल्पित हैं, जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। हर जिले में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और महिला रोजगार योजना दिखेगी। हमने गांव की तस्वीर बदल दी है और अब हम तकदीर बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। देश में विकास के मामले में बिहार को विकसित राज्य के मानक पर लाने की अपेक्षा के साथ जनता ने हमें जनादेश दिया है।"

नीरज कुमार ने बताया, "शिक्षकों की बहाली के लिए हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमारे विभिन्न विभाग इस संदर्भ में अधिसूचना की तैयारी कर चुके हैं। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। हमारे रोजगार हर पंचायत में दिखाई दे रहे हैं, चाहे वह शिक्षक, न्यायमित्र, टोलासेवक और विकास मित्र के रूप में हो। सभी मानकों पर यह स्पष्ट है। कोई भी यह नहीं कह सकता कि रोजगार के लिए उसे एक रुपए भी खर्च करने पड़े हों। हमारी सरकार ने हर धर्म और जाति के लोगों को रोजगार देने का कार्य किया है। अब दौर बदल चुका है और एम-वाई समीकरण का समय समाप्त हो चुका है।"

जदयू प्रवक्ता ने कहा, "नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलता बिहार एक ऐसा संदेश देगा कि आने वाली पीढ़ियाँ इसका मूल्यांकन करेंगी। बिहार के बंटवारे के बाद बालू, आलू के साथ एक नेता जी का नाम लिया जाता था, लेकिन आज वहाँ सड़कें, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और स्कूलों की चर्चा हो रही है।"

उन्होंने अगले पांच वर्षों में गठबंधन की सरकार के सुचारू संचालन का दावा करते हुए कहा, "नीतीश कुमार को पता है कि गठबंधन की सरकार कैसे चलाई जाती है, यदि अटल बिहारी वाजपेयी के बाद किसी को इस बारे में सीखना है, तो उन्हें नीतीश कुमार से सीखना चाहिए।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा दे रही हैं। यह एक सकारात्मक संकेत है कि बिहार की राजनीति विकास की ओर बढ़ रही है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीतीश कुमार ने कौन सी योजनाएँ शुरू की हैं?
नीतीश कुमार ने कन्या विवाह मंडप और रोजगार सृजन की कई योजनाएँ शुरू की हैं।
जदयू प्रवक्ता ने क्या कहा?
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में एनडीए का प्रचंड लहर आया है और उन्होंने अगले पांच वर्षों के विकास के दृष्टिकोण पर चर्चा की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले