14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में भाजपा और उसके सहयोगी अपने टिकट खुद ही बांटेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में भाजपा और उसके सहयोगी अपने टिकट खुद ही बांटेंगे?

सारांश

बिहार की राजनीति में उथल-पुथल! राजद नेता तेजस्वी यादव के विवादास्पद बयान पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जवाब दिया है कि भाजपा और उसके सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जानिए इस बयान का क्या असर होगा बिहार की राजनीति पर।

मुख्य बातें

भाजपा और सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
तेजस्वी यादव के बयान पर शाहनवाज हुसैन का पलटवार।
बुजुर्गों के लिए पेंशन बढ़ाई गई।
राजनीतिक बयानबाजी में तीव्रता।
बिहार की सियासत में उठापटक जारी।

पटना, 22 जून (राष्ट्र प्रेस)। राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान ‘जेडीयू के टिकट भी अमित शाह ही बांटेंगे’ पर बिहार की सियासत में तेजी आ गई है। राजद नेता के इस बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा और उसके सहयोगी अपने-अपने टिकट खुद ही बांटेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "जेडीयू अपने टिकट बांटेगी, भाजपा अपने टिकट तय करेगी, चिराग पासवान अपने टिकट बांटेंगे और जीतनराम मांझी तथा उपेंद्र कुशवाहा अपने टिकट बांटेंगे, लेकिन हम सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और एक साथ जीतेंगे।"

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं के लिए पेंशन बढ़ाकर 1,100 रुपए करने के ऐलान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, "बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 1,100 रुपए कर दी है। नीतीश कुमार ने एक गेम-चेंजर पहल शुरू की है, जिससे सभी वरिष्ठ नागरिक बहुत खुश हैं। इस फैसले से सभी खुश हैं।"

उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा, "तेजस्वी यादव का दावा है कि सरकार उनकी नकल कर रही है। अरे, आप कब सरकार में थे कि कोई आपकी नकल करे? आप केवल झूठे वादे करते हैं, उन पर कौन यकीन करेगा? लेकिन, नीतीश कुमार की सरकार कुशलता से काम कर रही है। बिहार में एनडीए सत्ता में है और फिर से सत्ता में आएगी।"

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन की राशि के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, "यह फैसला हमारी नीति, हमारे दबाव और हमारे विजन का नतीजा है। जब हम सरकार में थे, तब हमने ही पेंशन बढ़ाने का खाका तैयार किया था। अब यह सरकार हमारे ही विचारों की नकल कर रही है और उसका क्रेडिट लेना चाहती है।"

उन्होंने कहा कि हमने 16 दिसंबर 2024 को सार्वजनिक मंच से यह घोषणा की थी कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वृद्धजनों को 1,500 रुपए प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा। आज सरकार 1,100 रुपए की बात कर रही है, लेकिन बजट सत्र के दौरान इस दिशा में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या भाजपा अपने टिकट खुद बांटेगी?
जी हाँ, भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि वे और उनके सहयोगी दल अपने-अपने टिकट खुद तय करेंगे।
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार उनके विचारों की नकल कर रही है और इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
नीतीश कुमार ने पेंशन को लेकर क्या घोषणा की?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 1,100 रुपए करने की घोषणा की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले