27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार को पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी पसंद है: दिलीप जायसवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार को पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी पसंद है: दिलीप जायसवाल

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद दिलीप जायसवाल ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी की सराहना की है। जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरने का दावा करते हुए उन्होंने महागठबंधन पर भी जोरदार तंज कसा। जानें इस चुनावी नतीजे का बिहार की राजनीति पर क्या असर होगा।

मुख्य बातें

एनडीए की जीत ने साबित किया कि जनता का विश्वास ऐसे नेतृत्व पर है।
महागठबंधन की रणनीतियों पर सवाल उठाए गए हैं।
महिलाओं ने आर्थिक सहायता योजनाओं को स्वीकार किया है।

पटना, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जबरदस्त जीत के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की एक तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी अब हिट हो चुकी है। इस पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह बात सही है कि दोनों की जोड़ी हिट है

दिलीप जायसवाल ने विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर कहा कि बिहार के महान मतदाताओं का निर्णय एक बार फिर एनडीए सरकार के पक्ष में आया है। मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। बिहार की महान जनता ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। जनता और मतदाता प्रजातंत्र के मालिक हैं। उन्हें निर्णय लेने का अधिकार है और सभी को उनके निर्णय को स्वीकार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर विश्वास किया है। बिहार चुनाव में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट साबित हुई। दिलीप जायसवाल ने बताया कि भाजपा के विजयी उम्मीदवार 16 नवंबर को मतदाताओं का आभार व्यक्त करेंगे, इसके लिए एक बैठक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव का जंगलराज केवल पार्ट वन था। आज भी बिहार की जनता उसे भूली नहीं है। कई लोग नए-नए रूप में आकर स्थिति का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि बिहार की जनता उस जंगलराज को कभी नहीं भूलेगी। यदि पूरे देश पर नजर डालें तो मुंबई का मरीन ड्राइव ऐसी जगह है जहां लोग नजारा देखने जाते हैं। आज किसने सोचा होगा कि गंगा के किनारे इससे भी बड़ा मरीन ड्राइवएनडीए सरकार, विशेषकर नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी का बिहार को बदलने का विजन है।

एनडीए की जीत पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई सवाल नहीं है। उन्हें हार को स्वीकार करना चाहिए और भविष्य के चुनावों के लिए सुधार लाना चाहिए।

दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन के नेता बिहार चुनाव में जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते रहे, हर घर को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया। जब मीडिया ने सवाल पूछा तो कोई उत्तर नहीं था। बिहार की जनता सब कुछ समझ गई कि यह सिर्फ भ्रम पैदा कर सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं। जायसवाल ने आगे कहा कि उनके नेता महिलाओं के खाते में 35 हजार रुपए देने की बात करने लगे। महिलाएं समझ गईं कि महाठग केवल ठगने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता को स्वीकार किया।

दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि राष्ट्रवाद की बात से बचकर कोई भी नेता इस देश के लोगों का समर्थन नहीं ले सकता। भारत की जनता स्पष्ट, साहसी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली नेतृत्व क्षमता की आकांक्षा रखती है। दुर्भाग्य से, राहुल गांधी अब तक राजनीतिक परिपक्वता और गंभीरता दोनों ही दिखाने में असफल रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें न केवल भाजपा, बल्कि जदयू की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। विपक्ष को अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का क्या महत्व है?
एनडीए की जीत इस बात का संकेत है कि जनता ने उनकी नीतियों पर भरोसा जताया है और यह बिहार की राजनीतिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है।
दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर क्या टिप्पणी की?
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं और उनकी योजनाएं केवल राजनीतिक लाभ के लिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले