12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

सारांश

बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी। यह घटना इलाके के व्यस्त बाजार समिति रोड पर हुई, जब बाइक सवार अपराधियों ने प्रभाकर सिंह को गोली मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्य बातें

बिहार के मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या हुई।
बदमाशों ने गोली मारकर प्रभाकर सिंह को गंभीर रूप से घायल किया।
पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है।
सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोग हत्या के पीछे के कारणों को जानने के लिए चिंतित हैं।

मुजफ्फरपुर, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बदमाशों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार समिति रोड पर दिनदहाड़े जमीन कारोबारी प्रभाकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों के अनुसार, प्रभाकर सिंह सड़क पर चलते समय थे, तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर लिया। इससे पहले कि प्रभाकर कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। गोली लगने के बाद प्रभाकर सिंह वहीँ लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग गए।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रभाकर सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के निवासी प्रभाकर सिंह के रूप में हुई है। वे जमीन कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है।

आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि अपराधियों की संख्या दो थी जो बाइक पर सवार थे। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस को प्रारंभिक रूप से हत्यारों को लेकर कुछ जानकारी मिली है; जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद ही घटना का खुलासा होगा। परिजनों से बयान लेने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक बालू और गिट्टी व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान की जा सके।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मृतक का नाम क्या था?
मृतक का नाम प्रभाकर सिंह था।
पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
क्या पुलिस ने अपराधियों की पहचान की है?
अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उनकी संख्या दो बताई जा रही है।
मृतक के व्यवसाय के बारे में क्या जानकारी है?
मृतक जमीन कारोबार के साथ-साथ बालू और गिट्टी व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले