17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार के राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार के राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज

सारांश

बिहार के सिवान जिले में राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने और निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। जानिए इस मामले के सभी पहलुओं के बारे में।

मुख्य बातें

राजद विधायक ओसामा शहाब पर गंभीर आरोप लगे हैं।
जमीन कब्जाने और निर्माण कार्य में बाधा डालने का मामला है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुधा सिंह का नाम शामिल है।

पटना, १६ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने और निर्माण कार्य में बाधा

जानकारी के अनुसार, डॉ. विनय सिंह और उनकी पत्नी डॉ. सुधा सिंह ने महादेवा थाना में एक आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे मूलतः बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कमनपुरा गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे यूपी के गोरखपुर के खोराबार सुआ बाजार में न्यू यमन सहारा स्टेट में रहते हैं।

आरोप के अनुसार, सीवान शहर के निकट झुनपुर गांव में बायपास रोड पर जमीन खरीदी गई थी। हाल ही में कुछ व्यक्तियों ने उन्हें इस जमीन पर निर्माण कार्य न करने की धमकी दी थी।

आवेदन में कहा गया है कि झुनापुर में स्थित एक जमीन (खाता नंबर 82, सर्वे नंबर 941, रकबा 11.904 डिसमिल) पर ओसामा शहाब ने अपना दावा किया है।

डॉ. सिंह के अनुसार, जब वे उस जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे, तभी ओसामा शहाब ने फोन कर कहा कि वहां उनका भी बैनामा है और कागजात दिखाने को कहा। उन्होंने अपने सभी कागजात प्रस्तुत किए, लेकिन इसके बाद संपर्क नहीं हो सका।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे पुनः निर्माण कार्य करने जा रहे थे, तभी ओसामा शहाब ने फोन कर काम रुकवाने को कहा। उनके समर्थकों ने कहा कि उन्हें राजद विधायक ओसामा शहाब और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पक्ष में यह जमीन छोड़कर गोरखपुर चले जाना चाहिए। ऐसा न करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

इस मामले में सीसीटीवी कैमरा तोड़ने और लोगों के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे स्थिति स्पष्ट होगी।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या ओसामा शहाब पर लगे आरोप सही हैं?
आरोपों की जांच की जा रही है, और पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
एफआईआर दर्ज होने का क्या मतलब है?
एफआईआर दर्ज होने का मतलब है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच की जाएगी।
इस मामले में आगे क्या होगा?
पुलिस मामले की जांच करेगी और यदि आवश्यक हुआ तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले