26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में महागठबंधन की सरकार में रोजगार मिलेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में महागठबंधन की सरकार में रोजगार मिलेगा?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी है, जिसमें विपक्षी दलों ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने जनता के साथ बदलाव की उम्मीद जताई है। क्या महागठबंधन की सरकार में युवाओं को रोजगार मिलेगा? जानिए इस खबर में।

मुख्य बातें

महागठबंधन के प्रति जनता का विश्वास रोजगार की उम्मीद मतदान प्रक्रिया में निष्पक्षता का अभाव दिल्ली ब्लास्ट की गंभीरता सख्त सजा की मांग

नई दिल्ली, 11 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को 122 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच, विपक्षी दलों ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है, बेईमानी हो सकती है, लेकिन जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है।"

उदित राज ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण सही तरीके से संपन्न होना मुश्किल लग रहा है। कहीं वीवीपैट की पर्चियां मिल रही हैं तो कहीं सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए हैं। स्ट्रांग रूम में लोग घुस रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने देखा कि पहले चरण के दौरान मतदाता पर्चियां लेकर गए वोट डालने, लेकिन वोट पहले से ही डाले जा चुके थे। उम्मीद करते हैं कि दूसरे चरण में ऐसा न हो। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि महागठबंधन को वोट देगी। बिहार में बदलाव होगा, युवा तेजस्वी यादव पर भरोसा कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि महागठबंधन की सरकार में रोजगार मिलेगा।

जदयू के साथ राजद की 17 महीने की सरकार का उल्लेख करते हुए उदित राज ने कहा कि 17 महीने में 5 लाख नौकरी देने का कार्य तेजस्वी यादव ने किया था।

दिल्ली ब्लास्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उदित राज ने फरीदाबाद में मिले विस्फोटक का जिक्र करते हुए कहा कि जब मिला तभी और चौकन्ना रहना चाहिए था। फिलहाल अभी जांच चल रही है। जब तक सरकारी बयान नहीं आता तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिल्ली की कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

दिल्ली ब्लास्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि यह सोची समझी रणनीति के तहत हुआ है। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देना आसान बात नहीं है। इस घटना की निष्पक्ष जांच में ही सच्चाई का पता चल पाएगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग इससे जुड़े हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण एक महत्वपूर्ण मोड़ है। विपक्षी दलों की चिंताएं और जनता की आशाएं दोनों ही चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही हैं। यह समय है जब जनता को अपने मत का सही उपयोग करना चाहिए।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में चुनाव कब हो रहे हैं?
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हो रहा है।
उदित राज ने क्या कहा?
उदित राज ने कहा कि जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है।
महागठबंधन का क्या महत्व है?
महागठबंधन का महत्व इस बात में है कि यह बिहार में विकास और रोजगार सुनिश्चित करने का वादा करता है।
दिल्ली ब्लास्ट पर उदित राज का क्या कहना है?
उदित राज ने दिल्ली ब्लास्ट को सोची समझी रणनीति का परिणाम बताया है।
राजद और जदयू की सरकार का क्या रिकॉर्ड है?
राजद और जदयू की सरकार ने 17 महीने में 5 लाख नौकरियों का वादा किया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले