26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में एक करोड़ लोगों के सुझावों से बनेगा भाजपा का घोषणा पत्र? : प्रेम कुमार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में एक करोड़ लोगों के सुझावों से बनेगा भाजपा का घोषणा पत्र? : प्रेम कुमार

सारांश

बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि भाजपा का घोषणा पत्र एक करोड़ लोगों के सुझावों से बनेगा। 5 से 20 अक्टूबर तक सुझाव अभियान चलेगा। जानिए इस अभियान के बारे में और क्या है योजना!

मुख्य बातें

भाजपा का घोषणा पत्र एक करोड़ लोगों के सुझावों पर आधारित होगा।
5 से 20 अक्टूबर तक सुझाव अभियान चलाया जाएगा।
सुझाव पेटियां सभी प्रमुख स्थानों पर रखी जाएंगी।
टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सुझाव एकत्रित किए जाएंगे।
लोगों से व्हाट्सऐप और मिस्ड कॉल के माध्यम से भी सुझाव मांगे जाएंगे।

पटना, 4 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा मेनिफेस्टो कमिटी के सदस्य प्रेम कुमार ने शनिवार को जानकारी दी कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की जल्द घोषणा होगी। इससे पहले, पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य के एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझाव लिए जाएंगे और इन्हें घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

प्रेम कुमार ने कहा कि घोषणा पत्र को जारी करने से पहले पार्टी एक सुझाव अभियान चलाएगी। यह अभियान 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। पार्टी ने पूरे प्रदेश में लगभग एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझाव एकत्र करने का निश्चय किया है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 3 हजार से अधिक सुझाव पेटियां 243 विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों पर रखी जाएंगी, जहां लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। सुझाव पेटियां हर चौक-चौराहे, स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल और बाजार में रखी जाएंगी।

मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आज के तकनीकी युग में, सुझावों को मिस्ड कॉल और ईमेल के माध्यम से भी एकत्रित किया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न जिलों में रथ रवाना किए जाएंगे। इसके अलावा, एक वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के विभिन्न मंच और मोर्चा के कार्यकर्ता अपने-अपने मंचों के माध्यम से समुदाय के सभी वर्गों से सुझाव एकत्रित करेंगे। घोषणा पत्र में बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए सभी सुझाव शामिल किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस अभियान से जुड़े और अपने बहुमूल्य सुझाव जरूर दें।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और मेनिफेस्टो कमिटी के सदस्य सुरेश रूंगटा ने कहा कि लोगों से व्हाट्सऐप नंबर के जरिए भी सुझाव मांगे जाएंगे। इसके अलावा, बिहार चैंबर्स, बिहार इंडस्ट्रीज ऑफ एसोसिएशन, टेम्पो चालक संघ, राजक एसोसिएशन और अन्य संगठनों से भी सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। सभी प्रमंडलों और जिलों में इस अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आम लोगों की आवाज़ भी सुनी जाए। यह कदम चुनावी रणनीति को मजबूत करने के साथ-साथ भाजपा की लोकप्रियता को भी बढ़ा सकता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह सुझाव अभियान कब शुरू होगा?
यह सुझाव अभियान 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा।
लोग अपने सुझाव कैसे दे सकते हैं?
लोग सुझाव पेटियों, मिस्ड कॉल, ईमेल, और व्हाट्सऐप के माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं।
यह अभियान किसके लिए है?
यह अभियान भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र के लिए है।
कितने लोग सुझाव देने के लिए आमंत्रित हैं?
अभियान में एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
क्या इस अभियान का कोई विशेष उद्देश्य है?
इसका उद्देश्य बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए सुझाव जुटाना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले