2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पूर्व भाजपा सांसदों ने सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले को साजिश बताया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पूर्व भाजपा सांसदों ने सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले को साजिश बताया?

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को भाजपा के पूर्व सांसदों ने साजिश करार दिया है। रमेश बिधूड़ी और विजय गोयल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। क्या यह हमला राजनीति से प्रेरित था? जानें इस घटनाक्रम की पूरी कहानी और इसके पीछे के कारण।

मुख्य बातें

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला साजिश का हिस्सा हो सकता है।
भाजपा के नेता इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हमलावर की पहचान हो चुकी है।
दिल्ली की राजनीति में सुरक्षा की चुनौतियां बढ़ रही हैं।

नई दिल्ली, 20 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हुए हमले को भाजपा के पूर्व सांसदों ने साजिश करार दिया है। भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने इसे साजिश बताया, जबकि विजय गोयल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है और मुख्यमंत्री जल्द ही काम पर लौटेंगी।

रमेश बिधूड़ी ने मीडिया से बातचीत में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को एक साजिश करार देते हुए कहा कि रेखा गुप्ता जनता से सीधे मिल रही हैं, जिसे विरोधी दल पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जांच में यह सामने आएगा कि हमलावर किसी न किसी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता होगा।

उन्होंने कहा कि इसे सुरक्षा में चूक नहीं कह सकते हैं, क्योंकि जनसुनवाई में सीएम अपनी इच्छानुसार लोगों से मिल रही थी।

भाजपा नेता योगिता सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता जनसुनवाई के दौरान जनता से सीधे संवाद कर रही थीं, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ रही थी, और विरोधी इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। स्वाभाविक है कि यह हमला साजिश और राजनीति से प्रेरित है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने रेखा गुप्ता पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीएम रेखा गुप्ता साहसी हैं, जो लगातार दिल्ली की जनता के लिए काम कर रही हैं। गोयल ने विश्वास जताया कि रेखा गुप्ता जल्द ही अपने काम पर लौटेंगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है। वह 41 साल का है। पुलिस आरोपी को पकड़ सिविल लाइंस थाने लाई है। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने के लिए हमलावर से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में गुजरात पुलिस से संपर्क किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह राजनीति के अंधेरे पहलुओं को भी सामने लाता है। इस मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि जनता का विश्वास बना रहे।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कब हुआ?
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला 20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान हुआ।
भाजपा के कौन-कौन से नेता ने इस हमले की निंदा की?
भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और विजय गोयल ने इस हमले की निंदा की।
हमलावर की पहचान क्या है?
हमलावर की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है।
क्या पुलिस इस मामले की जांच कर रही है?
जी हां, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हमलावर से पूछताछ कर रही है।
क्या यह हमला राजनीतिक साजिश है?
भाजपा के नेताओं का मानना है कि यह हमला राजनीतिक साजिश के तहत हुआ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले