क्या मिडिल क्लास की सवारी होगी बुलेट ट्रेन, पहले टिकट बुक करने की नहीं पड़ेगी जरूरत?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मिडिल क्लास की सवारी होगी बुलेट ट्रेन, पहले टिकट बुक करने की नहीं पड़ेगी जरूरत?

सारांश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। सुरंग निर्माण की उपलब्धि के साथ, अब मिडिल क्लास को बिना टिकट बुक कर ट्रेन यात्रा का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। जानिए इस परियोजना की नई विशेषताएं और भविष्य की योजनाएं।

मुख्य बातें

बुलेट ट्रेन का समय कम करेगा, जिससे यात्रा सुगम होगी।
बिना टिकट बुक किए यात्रा का नया तरीका।
मिडिल क्लास के लिए उचित किरायाकरण।
सुरंग निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति।
कुल 320 किलोमीटर के पुल का कार्य पूरा।

मुंबई, 20 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर एक नया अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि घनसोली और शिलफाटा के बीच लगभग 5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि शनिवार सुबह प्राप्त हुई।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह सुरंग बांद्रा कुर्ला काम्‍प्‍लेक्‍स (बीकेसी) स्टेशन और शिलफाटा के बीच प्रस्तावित 21 किमी लंबी अंडरसी टनल का हिस्सा है, जिसमें 7 किमी हिस्सा ठाणे क्रीक के नीचे से होकर गुजरता है। समुद्र के नीचे बनाई जा रही इस सुरंग के महत्वपूर्ण सेक्शन में शनिवार को ब्रेकथ्रू (सुरंग का मिलन) हुआ है। यह 4.881 किमी लंबी सुरंग का एक खंड है।

उन्होंने बताया कि जापान की एक टीम ने शुक्रवार को पूरे प्रोजेक्ट का दौरा किया और समीक्षा की। सभी ने कंस्ट्रक्शन और काम की क्वालिटी की सराहना की।

अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट में लगभग 320 किलोमीटर के पुल या पुल का हिस्सा पूरा हो चुका है। सभी स्टेशन पर अच्छा काम चल रहा है। नदियों पर बन रहे पुल भी तेजी से पूरे हो रहे हैं। साबरमती टर्मिनल लगभग पूरा हो गया है।

रेल मंत्री ने कहा, "मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की यात्रा का समय 2 घंटे 7 मिनट तक कम कर देगी। रास्ते में ठाणे, वापी, सूरत, बड़ौदा और आणद जैसे प्रमुख शहर हैं। इन सभी शहरों की अर्थव्यवस्था में भी वृद्धि होगी। इससे पूरे क्षेत्र को बड़ा लाभ होगा।"

बुलेट ट्रेन की टाइमिंग के बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "सुबह और शाम के व्यस्त समय में हर आधे घंटे में ट्रेनें चलेंगी। शुरूआत में व्यस्त समय में हर आधे घंटे में ट्रेनें चलेंगी। बाद में जब पूरा नेटवर्क स्थिर हो जाएगा तो व्यस्त समय में हर 10 मिनट में सेवा उपलब्ध होगी।"

अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा, "अगर आप मुंबई से अहमदाबाद जाना चाहते हैं, तो पहले से टिकट बुक करने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी। बस स्टेशन पहुंचें, 10 मिनट में ट्रेन पकड़ें और दो घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंचें। इससे पूरी सेवा के लिए एक नया दृष्टिकोण तैयार होगा।"

उन्होंने कहा कि पहला चरण 2027 में चालू होगा। यह सूरत से बिलिमोरा के बीच चालू होगा। 2028 में ठाणे तक बुलेट ट्रेन का सफर शुरू होगा और उसके बाद 2029 तक यह प्रोजेक्ट बांद्रा कुर्ला काम्‍प्‍लेक्‍स (बीकेसी) पहुंचेगा।

किराए के बारे में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन मिडिल क्लास की सवारी होगी। पूरा फेयर स्ट्रक्चर मिडिल क्लास का फेयर स्ट्रक्चर रहेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इससे आने वाले समय में आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी। बुलेट ट्रेन के माध्यम से मिडिल क्लास के लिए यात्रा को सुलभ बनाना एक सकारात्मक कदम है। इसे देखते हुए, यह आवश्यक है कि सरकार इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करे ताकि लाभ आम जनता तक पहुंच सके।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बुलेट ट्रेन का उद्घाटन कब होगा?
पहला चरण 2027 में चालू होगा, और धीरे-धीरे इसे 2029 तक पूरा किया जाएगा।
क्या बुलेट ट्रेन का किराया मिडिल क्लास के लिए सस्ता होगा?
रेल मंत्री ने कहा है कि बुलेट ट्रेन का पूरा फेयर स्ट्रक्चर मिडिल क्लास का होगा।
क्या मुझे पहले से टिकट बुक करने की आवश्यकता होगी?
नहीं, अब आपको पहले से टिकट बुक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सुरंग निर्माण में क्या प्रगति हुई है?
घनसोली और शिलफाटा के बीच लगभग 5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है।
बुलेट ट्रेन कौन से प्रमुख शहरों से गुजरेगी?
बुलेट ट्रेन ठाणे, वापी, सूरत, बड़ौदा और आणद जैसे प्रमुख शहरों से गुजरेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 घंटे पहले
  2. 6 घंटे पहले
  3. 6 घंटे पहले
  4. 6 घंटे पहले
  5. 6 घंटे पहले
  6. 6 घंटे पहले
  7. 6 घंटे पहले
  8. 6 घंटे पहले