29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के चाईबासा में छत्तीसगढ़ का कुख्यात नक्सली हिडिमा गिरफ्तार हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के चाईबासा में छत्तीसगढ़ का कुख्यात नक्सली हिडिमा गिरफ्तार हुआ?

सारांश

झारखंड के चाईबासा में पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कुख्यात नक्सली हिडिमा और शिवा को गिरफ्तार किया है। इनसे बरामद किया गया सामान सुरक्षा बलों के लिए खतरे का संकेत है। क्या यह गिरफ्तारी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी?

मुख्य बातें

हिडिमा और शिवा की गिरफ्तारी ने सुरक्षा बलों की मेहनत को दर्शाया।
बरामद सामान से सुरक्षा बलों के लिए खतरे का संकेत मिलता है।
गिरफ्तारी से नक्सली गतिविधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।

चाईबासा, 31 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कुख्यात माओवादी कमांडर संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

उनके पास से एक पिस्टल, 11 कारतूस, दो मैगजीन, दो वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और आईईडी बनाने का सामान बरामद किया गया है।

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी पारस राणा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस और कोबरा 209 बटालियन ने जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल से नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दूसरे नक्सली की पहचान माओवादी एरिया कमेटी के सदस्य शिवा बोदरा उर्फ शिबु (निवासी- कुचाई, सरायकेला) के रूप में हुई है।

एसपी ने बताया कि दोनों लंबे समय से सारंडा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय थे और इन पर 35 से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ का बीजापुर निवासी संदीप पिछले दस वर्षों से झारखंड में सक्रिय था और आईईडी लगाकर सुरक्षा बलों को निशाना बनाता रहा।

इसी बीच, शिवा ओडिशा के राउरकेला जिले में दो माह पूर्व हुए विस्फोटक लूटकांड में भी शामिल रहा है। पूछताछ के दौरान दोनों नक्सलियों ने संगठन के भीतर महिला सदस्यों के शोषण के चौंकाने वाले खुलासे किए।

एसपी ने बताया कि केंद्रीय कमेटी सदस्य अनल उर्फ रमेश महिला दस्ते की सदस्यों का शारीरिक शोषण करता है और कई महिला नक्सलियों का जबरन गर्भपात भी करवा चुका है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ सारंडा क्षेत्र में बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। इसी के सत्यापन के लिए रविवार सुबह अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों नक्सली सुरक्षा बल को देखकर भागने लगे और गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हिडिमा पर अब तक हत्या, पुलिस पार्टी पर हमला, विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। इसी तरह शिवा बोदरा के खिलाफ गोईलकेरा, सोनुवा, गुवा और जराईकेला थानों में कुल नौ गंभीर नक्सली मामले दर्ज हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना चाहिए कि इस प्रकार की गिरफ्तारियां न केवल सुरक्षा बलों की मेहनत का परिणाम हैं, बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा और विकास के लिए भी जरूरी हैं। हमें हमेशा अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने किस सामान को बरामद किया?
पुलिस ने हिडिमा के पास से पिस्टल, कारतूस, वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और आईईडी बनाने का सामान बरामद किया।
क्या गिरफ्तार किए गए नक्सली पहले भी अपराधों में शामिल रहे हैं?
जी हां, दोनों नक्सलियों पर पहले से ही 35 से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं।
क्या गिरफ्तार नक्सलियों ने कोई चौंकाने वाली जानकारी दी?
हां, पूछताछ के दौरान उन्होंने संगठन के भीतर महिला सदस्यों के शोषण के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए।
क्या यह गिरफ्तारी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में मदद करेगी?
यह गिरफ्तारी न केवल सुरक्षा बलों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को भी मजबूती मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले