छत्तीसगढ़ सरकार आज बजट प्रस्तुत करेगी: विकास, सुरक्षा और बस्तर पर ध्यान केंद्रित

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
छत्तीसगढ़ सरकार आज बजट प्रस्तुत करेगी: विकास, सुरक्षा और बस्तर पर ध्यान केंद्रित

सारांश

रायपुर में आज छत्तीसगढ़ सरकार का बजट पेश किया जाएगा। यह बजट तेज विकास और समावेशी वृद्धि पर जोर देगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी का यह तीसरा बजट महत्वपूर्ण प्रावधानों से लैस होगा, विशेषकर बस्तर क्षेत्र में।

मुख्य बातें

छत्तीसगढ़ का बजट आज पेश किया जा रहा है।
मुख्य फोकस बस्तर और विकास पर है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का यह तीसरा बजट है।
बजट में गुड गवर्नेंस पर भी जोर दिया जाएगा।
बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा।

रायपुर, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट आज दोपहर १२:३० बजे प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी विष्णुदेव साय सरकार का यह तीसरा बजट होगा। प्रारंभिक संकेतों के अनुसार, यह बजट तेज विकास, मजबूत बुनियादी ढांचे और समावेशी वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार का बजट सत्र 23 फरवरी को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के साथ आरंभ हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की प्राथमिकताओं के अनुरूप, राज्य सरकार सुरक्षा और विकास के संतुलित मॉडल पर जोर दे सकती है। विशेषकर बस्तर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सड़क, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़े प्रावधानों पर मुख्य ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।

अनौपचारिक संकेत यह भी मिले हैं कि स्टार्टअप और एमएसएमई को समर्थन देने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और रायपुर को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने के कदम बजट का हिस्सा बन सकते हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को भी गति मिल सकती है।

सरकार का ध्यान गुड गवर्नेंस, औद्योगिक निवेश और गरीब कल्याण योजनाओं को और प्रभावी बनाना हो सकता है। यह बजट विकास की रफ्तार बनाए रखते हुए दूरदराज के क्षेत्रों तक उसके लाभ पहुंचाने का ठोस संदेश देने की संभावना रखता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर लिखा है, "सुशासन से समृद्धि की ओर... विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट। आज हमारी सरकार का तीसरा बजट नवीन विधानसभा में प्रस्तुत होने वाला है। यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प के आलोक में, हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को हमने प्राथमिकता दी है। हमें पूरा विश्वास है कि इस बजट से हमारे ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को एक मजबूत आधार मिलेगा। निस्संदेह, आज प्रस्तुत होने वाला बजट प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हमारी सरकार ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के अपने संकल्प पर दृढ़ है। आज के बजट से हमारे संकल्प को और बल मिलेगा। हमारा छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता और समृद्धि के नए युग में प्रवेश करेगा।"

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। 25, 26 और 27 फरवरी 2026 को सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय पर चर्चा होगी। पिछले साल 3 मार्च 2025 को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जो वर्ष 2024-25 के बजट 1 लाख 47,500 करोड़ रुपये से अधिक था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छत्तीसगढ़ का बजट कब पेश किया जाएगा?
छत्तीसगढ़ का बजट आज दोपहर 12:30 बजे पेश किया जाएगा।
बजट में किस पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा?
बजट में तेज विकास, समावेशी वृद्धि और बस्तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
कौन सा मंत्री बजट पेश करेंगे?
बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
बजट सत्र कब तक चलेगा?
बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा।
पिछले वर्ष का बजट कितना था?
पिछले वर्ष का बजट 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले