27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, वित्त मंत्री बजट कल पेश करेंगे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, वित्त मंत्री बजट कल पेश करेंगे

सारांश

रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार के बजट सत्र की शुरुआत हुई, जिसमें वित्त मंत्री ओपी चौधरी कल बजट प्रस्तुत करेंगे। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा और 15 बैठकें प्रस्तावित हैं।

मुख्य बातें

बजट सत्र की शुरुआत 23 फरवरी से हुई।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी कल बजट पेश करेंगे।
कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं।
बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा।
पिछले साल का बजट 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपए था।

रायपुर, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का बजट सत्र आज से आरंभ हो गया है। विधानसभा के इस बजट सत्र से पूर्व, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विपक्ष के नेता डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, और विधायक अजय चंद्राकर सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ। पहले, अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते के निधन का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात राज्यपाल का अभिभाषण हुआ।

छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का अष्टम बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। 25, 26 और 27 फरवरी को सत्र जारी रहेगा, इसके बाद 28 फरवरी से 8 मार्च तक कोई बैठक नहीं होगी। वित्त मंत्री 24 फरवरी को बजट पेश करेंगे, जिसके बाद 25, 26 और 27 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा होगी।

पिछले वर्ष 3 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट प्रस्तुत किया था। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपए का पेश किया था, जो कि वर्ष 2024-25 के बजट 1 लाख 47,500 करोड़ रुपए से 12 प्रतिशत अधिक था। सरकार ने यह दावा किया था कि यह बजट गुड गवर्नेस, अधोसंरचना, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर केंद्रित है और इसे राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया गया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां वे अपने विचार व्यक्त कर सकेंगे।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कब शुरू हुआ?
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी, 2026 को शुरू हुआ।
वित्त मंत्री कब बजट पेश करेंगे?
वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को बजट पेश करेंगे।
बजट सत्र कब तक चलेगा?
यह बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक चलेगा।
इस सत्र में कितनी बैठकें प्रस्तावित हैं?
इस सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं।
पिछले साल का बजट कितना था?
पिछले साल का बजट 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपए था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले