27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया?

सारांश

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने 14,300 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। इससे प्रदेश के बुनियादी ढांचे और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि यह कदम विकसित भारत का सपना साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

मुख्य बातें

छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण 14,300 करोड़ रुपए का निवेश प्रधानमंत्री आवास योजना का महत्व विकसित भारत 2047 का सपना ग्रामीण विकास में मील का पत्थर

नवा रायपुर, १ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित भव्य राज्योत्सव समारोह में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने राज्य में १४,३०० करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिससे प्रदेश के बुनियादी ढांचे, आवास, ऊर्जा, और ग्रामीण विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में भारी जनसमूह की उपस्थिति रही। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना समेत केंद्र सरकार की योजनाओं ने आम जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में अहम भूमिका निभाई है।

रैली में शामिल लोगों ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान अपने अनुभव साझा किए।

तुरंग कुमार साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लोकार्पित परियोजनाएं ग्रामीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि हम ग्रामीण अंचल के निवासी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को पक्के घर मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना है और यह लक्ष्य समय से पहले पूरा होगा।

अरुण कुमार साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री हर दौरे में छत्तीसगढ़ को नई सौगातें देते हैं। आज भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

ताजिंदर कनौजिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने १४,३०० करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण कर प्रदेश की जनता को एक बड़ा उपहार दिया है। पीएम आवास योजना से गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है, जो पहले असंभव लगता था।

वहीं, तोरन यादव ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं धरातल पर उतरती नजर आती हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित हो रहा है और विकसित भारत 2047 का सपना साकार होता दिख रहा है।

देवानंद बंजारे ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनका जीवन बदल दिया है। कच्चे मकान से पक्के घर का सपना अब हकीकत बन गया है।

नीलकंठ यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने जो सौगातें दी हैं, वे प्रदेश की जनता के लिए राहत लेकर आई हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं से गांवों का भी विकास हो रहा है और हर वर्ग को उसका लाभ मिल रहा है।

वहीं, भरत तौंसी ने कहा कि पीएम मोदी का कार्यक्रम बहुत अच्छा होता है। केंद्र सरकार की कई योजनाएं, जैसे किसान सम्मान निधि और सूर्य बिजली घर योजना, से लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का यह कदम न केवल प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है। सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और जनता की भागीदारी से हम सभी को लाभ मिल सकता है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में कितनी परियोजनाओं का लोकार्पण किया?
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में 14,300 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
ये परियोजनाएं किस दिशा में सहायता करेंगी?
ये परियोजनाएं प्रदेश के बुनियादी ढांचे, आवास, ऊर्जा, और ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले