21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नाना पटोले के बयान का चरण सिंह सपरा ने समर्थन किया? राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना सही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नाना पटोले के बयान का चरण सिंह सपरा ने समर्थन किया? राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना सही है?

सारांश

कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने भाजपा नेताओं के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने नफरत के बजाय प्रेम और न्याय की आवश्यकता की बात की। क्या राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना उचित है? जानिए इस सियासी बयानबाजी के पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

समाज में नफरत नहीं , प्रेम और न्याय की आवश्यकता है।
भगवान राम का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी की तुलना की गई।
भाजपा नेताओं पर चुप्पी का सवाल उठाया गया।
आध्यात्मिक नेताओं के बयानों पर सवाल किया गया।
कांग्रेस का विकास की बात करने का दृष्टिकोण ।

मुंबई, 1 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र में सियासी बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने भाजपा नेताओं और आध्यात्मिक कथावाचकों के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि समाज में नफरत नहीं, प्रेम और न्याय की जरूरत है।

उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से किए जाने के मुद्दे, शाहरुख खान को लेकर उठे विवाद और विभिन्न हत्याकांडों पर भाजपा की चुप्पी को लेकर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस नेता नाना पटोले द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए चरण सिंह सपरा ने राष्ट्र प्रेस से कहा कि भगवान राम मर्यादा, करुणा और समाज कल्याण के प्रतीक हैं। भगवान राम ने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया, प्रेम और सद्भाव फैलाया। आज राहुल गांधी भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। वे नफरत नहीं, मोहब्बत की बात करते हैं और समाज के कमजोर वर्गों के लिए आवाज उठाते हैं। ऐसे में अगर कोई इस तरह की तुलना करता है, तो इसमें कुछ भी अनुचित नहीं है।

भाजपा नेताओं और कथावाचकों पर हमला बोलते हुए सपरा ने सवाल किया कि जब उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या हुई, तब ये लोग कहां थे। उन्होंने कहा, "अंकिता भी एक हिंदू लड़की थी। उसकी दर्दनाक हत्या क्या कम दुखद थी? उस समय इन नेताओं की आवाज क्यों नहीं निकली?"

उन्होंने त्रिपुरा की एंजेल चकमा की हत्या का भी जिक्र किया, जिनकी उत्तराखंड में हत्या कर दी गई थी। सपरा ने पूछा, "जब एंजेल को चाइनीज और मोमो जैसे नामों से पुकारा गया और उसकी जान ले ली गई, तब ये तथाकथित धर्म के ठेकेदार कहां थे?"

शाहरुख खान और केकेआर द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदे जाने पर आध्यात्मिक नेता देवकीनंदन ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि शाहरुख खान एक सुपरस्टार हैं, इसलिए उन्हें आसानी से निशाना बनाया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "भाजपा नेताओं को यह भी बताना चाहिए कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें पाकिस्तान के साथ मैच क्यों खेलती रहीं।"

चरण सिंह सपरा ने कहा कि भाजपा और उससे जुड़े लोग चुनिंदा मुद्दों पर ही आवाज उठाते हैं, जबकि असली सवाल इंसाफ, मानवता और सामाजिक सद्भाव से जुड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है, जिसे देश की जनता अब समझने लगी है। जो लोग विकास को पसंद करते हैं, वो हमारे साथ खड़े हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शाता है कि मौजूदा राजनीति में सामाजिक मुद्दे और इंसाफ की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि समाज में प्रेम और सद्भाव की आवश्यकता है, जिससे राजनीतिक दलों को ध्यान देना चाहिए।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चरण सिंह सपरा ने किस मुद्दे पर बयान दिया?
चरण सिंह सपरा ने नफरत के बजाय प्रेम और न्याय की आवश्यकता पर जोर दिया और भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार किया।
राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से क्यों की गई?
राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से इसलिए की गई क्योंकि दोनों ही समाज के कमजोर वर्गों के लिए आवाज उठाते हैं।
भाजपा नेताओं के चुप रहने पर क्या सवाल उठाए गए?
सपरा ने उत्तराखंड में हुई अंकिता भंडारी की हत्या और त्रिपुरा की एंजेल चकमा की हत्या पर भाजपा नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले