26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चाईबासा में डकैती कांड का खुलासा हुआ? मास्टरमाइंड सहित पांच अपराधी गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चाईबासा में डकैती कांड का खुलासा हुआ? मास्टरमाइंड सहित पांच अपराधी गिरफ्तार

सारांश

चाईबासा में डकैती की एक खतरनाक घटना का खुलासा किया गया है, जिसमें मास्टरमाइंड सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपराधियों से बरामद की गई संपत्ति को भी ज़ब्त किया है। जानिए पूरी कहानी और इस मामले में और क्या खुलासे हो सकते हैं।

मुख्य बातें

डकैती का खुलासा, पांच आरोपियों की गिरफ्तारी।
पुलिस ने बड़ी संख्या में संपत्ति बरामद की।
मास्टरमाइंड संजीव मिश्रा का इतिहास गंभीर आपराधिक मामलों से भरा है।
पुलिस की विशेष छापामारी टीम ने की कार्रवाई।
अधिक जानकारी के लिए पुलिस पूछताछ जारी है।

चाईबासा, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाना क्षेत्र में एक घर में हुई गंभीर डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजीव मिश्रा, राजकुमार बैश्रों, पिंटू कुमार बारीक, दीपक महतो और रामाशंकर गुप्ता शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 20 हजार रुपए नकद, दो कारें, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन और एक चाइनीज सीढ़ी बरामद की है।

चाईबासा के एसडीपीओ अजय केरकट्टा ने गुरुवार को बताया कि 14 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर पर फुटबॉल मैदान के पास हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर डकैती की थी। अपराधियों ने घर से लगभग ढाई लाख रुपए नकद, सोने की चेन और ब्रेसलेट लूट लिए थे। इस घटना के संबंध में गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाना में कांड संख्या 45/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

डकैतों को पकड़ने के लिए चाईबासा के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर एसडीपीओ अजय केरकट्टा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर छापामारी कर पांचों अपराधियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से डकैती की रकम में से 20 हजार रुपए नकद, एक बलेनो कार, एक स्विफ्ट कार, एक देशी पिस्टल, सात मोबाइल फोन और एक चाइनीज सीढ़ी जब्त की गई।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस डकैती का मास्टरमाइंड जमशेदपुर निवासी संजीव मिश्रा है, जो पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसने ही गैंग बनाकर वारदात की योजना तैयार की और पूरी रेकी की थी। मिश्रा के खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में और भी कई वारदातों के खुलासे की संभावना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डकैती की घटना कब हुई थी?
डकैती की घटना 14 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे हुई थी।
कितने अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है?
पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों में कौन-कौन शामिल हैं?
गिरफ्तार अपराधियों में संजीव मिश्रा, राजकुमार बैश्रों, पिंटू कुमार बारीक, दीपक महतो और रामाशंकर गुप्ता शामिल हैं।
पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया है?
पुलिस ने 20 हजार रुपए नकद, दो कारें, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन और एक चाइनीज सीढ़ी बरामद की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले