26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीएम रेखा गुप्ता पर हमला महिलाओं के लिए अच्छा संदेश नहीं है?: विजया रहाटकर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीएम रेखा गुप्ता पर हमला महिलाओं के लिए अच्छा संदेश नहीं है?: विजया रहाटकर

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा करते हुए एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इसे महिलाओं के लिए एक नकारात्मक संदेश बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना हमारे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

मुख्य बातें

महिलाओं के प्रति सम्मान का संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण है।
साइबर क्राइम के खिलाफ सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
महिलाओं को एआई के माध्यम से सशक्त बनाना चाहिए।
राज्य महिला आयोगों का प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए है।
सरकार को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।

नई दिल्ली, 21 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए अच्छा संदेश नहीं है।

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जन सुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर किया गया हमला महिलाओं के लिए अच्छा संदेश नहीं है। हमारा देश महिलाओं का सम्मान करने के लिए जाना जाता है। विकृत मानसिकता वाले लोग महिलाओं पर हमला करते हैं, जो उन्हें मंजूर नहीं है। सही दिशा में इस मामले की जांच चल रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि जो लोग इस घटना को अंजाम देने में शामिल हैं, पुलिस उनको कड़ी से कड़ी सजा देगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को 'जन सुनवाई' के दौरान हमला हुआ था। साप्ताहिक 'जन सुनवाई' के दौरान एक व्यक्ति अचानक बाहर आया और मुख्यमंत्री पर एक भारी वस्तु फेंकी, जिससे वह जमीन पर गिर गईं।

उन्होंने भिवानी मनीष हत्याकांड को लेकर कहा कि यह घटना दर्दनाक और निंदनीय है। इस घटना के संबंध में राज्य सरकार अपना काम कर रही है और हमारी भी नजर इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

विजया रहाटकर ने 'शक्ति संवाद' पर कहा कि देश में साइबर क्राइम को बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जा रहा है, इसीलिए राष्ट्रीय महिला आयोग चाहता है कि महिलाएं एआई साक्षर बनें ताकि वे एआई का उपयोग अपने जीवन में करें। महिलाओं को एआई शिक्षित करने के लिए हम अलग-अलग प्रोग्राम कर रहे हैं।

बता दें कि मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित होटल ट्राइडेंट में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू), महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के सहयोग से 22-23 अगस्त को राज्य महिला आयोगों (एसडब्ल्यूसी) के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम देश भर के राज्य महिला आयोगों के अध्यक्षों, सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों को एक साथ लाएगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की अधिक प्रभावी ढंग से रक्षा करने, उनके कल्याण को सुनिश्चित करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए उनकी संस्थागत क्षमता को बढ़ाना है। इस सम्मेलन का शीर्षक 'शक्ति संवाद' है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रेखा गुप्ता पर हमला कब हुआ?
रेखा गुप्ता पर हमला 21 अगस्त को 'जन सुनवाई' के दौरान हुआ।
विजया रहाटकर ने इस हमले के बारे में क्या कहा?
विजया रहाटकर ने इसे महिलाओं के लिए अच्छा संदेश नहीं बताया और हमले की निंदा की।
अगले कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
अगले कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले