25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जनता दर्शन में सीएम योगी ने समस्याएं सुनीं और मदद का आश्वासन दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जनता दर्शन में सीएम योगी ने समस्याएं सुनीं और मदद का आश्वासन दिया?

सारांश

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें आवास तथा इलाज में मदद का आश्वासन दिया। यह कार्यक्रम लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जहां उन्होंने अपनी समस्याएं साझा कीं और मुख्यमंत्री ने त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री ने आवास और इलाज में मदद का आश्वासन दिया।
जनता दर्शन में लगभग 200 लोगों ने समस्याएं साझा कीं।
सरकार की मंशा हर जरूरतमंद को पक्का आवास प्रदान करना है।
जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा।
किसी भी जरूरतमंद का इलाज धन के अभाव में नहीं रुकेगा।

गोरखपुर, 30 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आवास की आवश्यकता वाले लोगों को आवास उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर वित्तीय सहायता देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील निस्तारण करें।

बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने लगभग 200 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री ने स्वयं पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक होना चाहिए।

जनता दर्शन में एक महिला ने आवास की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उन्हें सरकार की योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश भी दिए। कहा कि सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद के पास पक्का आवास हो। जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें विश्वास दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

जमीन कब्जाने से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट भी भेंट की।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन कार्यक्रम सुनने और समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। यह दिखाता है कि सरकार आम जनता के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रही है।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जनता दर्शन में क्या समस्याएं सुनी गईं?
मुख्यमंत्री ने आवास, इलाज और जमीन कब्जाने से संबंधित समस्याएं सुनीं।
सरकार ने लोगों को क्या आश्वासन दिया?
सरकार ने हर जरूरतमंद के लिए आवास और इलाज में आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले